सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   The walls will tell about the culture and martyrs of the state.

Chamoli News: संस्कृति और राज्य के शहीदों के बारे में बताएंगी दीवारें

संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Tue, 03 Mar 2026 06:31 PM IST
विज्ञापन
The walls will tell about the culture and martyrs of the state.
विज्ञापन
फोटो
Trending Videos

नगर पंचायत की ओर से खाली दीवारों पर बनाई जा रही है वॉल पेंटिंग
संवाद न्यूज एजेंसी
कर्णप्रयाग। प्रदेश की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण की दीवारों पर उत्तराखंड की संस्कृति, परिधान, वाद्ययंत्र और राज्य आंदोलनकारियों के शहीदों के चित्र बनाए जाएंगे। नगर पंचायत गैरसैंण की ओर से नगर की विभिन्न खाली पड़ी दीवारों पर वॉल पेंटिंग की जा रही है। नपं की ओर से लगभग 17 वॉल पेंटिंग बनाई जाएंगी जो उत्तराखंड की संस्कृति और राज्य आंदोलन के शहीदों की याद दिलाएंगी।
नपं मोहन भंडारी की ओर नगर को सुंदर और आकर्षक बनाने के लिए नगर में सड़क किनारे खाली पड़ी विभिन्न खाली पड़ी दिवारों को सजाया जा रहा है। चित्रकार मुकुल बड़ोनी और दीपक कुमार की ओर से दीवारों पर रम्माण, छोलिया, पारंपरिक परिधान, शृंगार, पहाड़ी संस्कृति आदि की पेंटिंग बनाई जा रही है। नपं अध्यक्ष मोहन भंडारी ने बताया कि वॉल पेंटिंग से जहां खाली पड़ी दीवारें सुंदर और आकर्षक दिखेंगी वहीं लोगों को अपनी संस्कृति को भी देखने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed