फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Officials arrived at the source and had the source and the drinking water tank cleaned.

Chamoli News: स्रोत पर पहुंचे अफसर, स्रोत और पेयजल टैंक की सफाई कराई

Wed, 29 Jul 2026 04:57 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Wed, 29 Jul 2026 04:57 PM IST
विज्ञापन
Officials arrived at the source and had the source and the drinking water tank cleaned.
फॉलोअप
विज्ञापन

फोटो
कर्णप्रयाग। बारिश से घरों में मिट्टी युक्त पानी की आपूर्ति की शिकायत पर पेयजल निगम के कर्मियों ने स्रोत और पेयजल टैंक की सफाई की।
बारिश से न्यू डिम्मर, टटासू, विद्यापीठ बस्ती के लगभग 70 उपभोक्ताओं के घरों में दूषित पानी आने की शिकायत ग्रामीणों ने सोमवार को तहसीलदार से की थी। पेयजल निगम के सहायक अभियंता सुरेंद्र लाल ने बताया कि बारिश से टटासू गदेरा उफान पर आने से मिट्टी युक्त पानी टैंक और पाइप लाइन में जा रहा है। उपभोक्ताओं को शुद्ध पेयजल आपूर्ति मुहैया कराने के लिए पेयजल स्रोत और टैंक की सफाई करवा दी है। जल्द पेयजल स्रोत पर फिल्टर लगाया जाएगा। वहीं जिपंस विक्रम कठैत ने जिलाधिकारी चमोली गौरव कुमार से मिलकर शुद्ध पेयजल आपूर्ति की मांग की। डिम्मर की प्रधान विनीता देवी ने बताया कि ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए संबंधित विभाग को समय-समय पर पेयजल योजनाओं की देखरेख और मरम्मत का कार्य किया जाना चाहिए।


थरालीबगड़ कस्बे में एक माह से संकट, पंती गांव में भी समस्या
नारायणबगड़। बारिश से क्षतिग्रस्त हुई पेयजल योजना की मरम्मत नहीं होने से विगत एक माह से थरालीबगड़ कस्बे के उपभोक्ता पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। वहीं पंती पंपिंग पेयजल योजना में तकनीकी खराबी आने के कारण बीते एक पखवाड़े से पंती गांव, बाजार और नारायणबगड़ पुराने बाजार में पानी की समस्या बनी हुई है। जल संस्थान टैंकर के जरिये पेयजल आपूर्ति कर रहा है लेकिन थरालीबगड़ कस्बे को इस सुविधा से भी वंचित रखा गया है। इस कारण लोग स्रोत से पीने का पानी लाने के लिए विवश हैं। दिनेश कुमार ने बताया कि पेयजल योजनाओं में बरती जा रही लापरवाही का दंश उपभोक्ताओं को झेलना पड़ रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed