{"_id":"69ac006401429ac5c805f24e","slug":"pokhari-tehsil-is-once-again-without-an-sdm-chamoli-news-c-47-1-sdrn1001-117486-2026-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: फिर एसडीएम विहीन हुई पोखरी तहसील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: फिर एसडीएम विहीन हुई पोखरी तहसील
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Sat, 07 Mar 2026 04:09 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
फिर एसडीएम विहीन हुई पोखरी तहसील
स्थानीय जनप्रतिनिधि लगा रहे क्षेत्र की उपेक्षा का आरोप
अधिकांश समय प्रभारी के भरोसे चल रही पोखरी तहसील, लोग हो रहे परेशान
पोखरी (चमोली)। कुछ माह पहले पोखरी में आए एसडीएम का तबादला कर दिया गया है। पोखरी तहसील फिर एसडीएम विहीन हो गई है। कई सालों से तहसील में अधिकांश समय प्रभारी एसडीएम के भरोसे काम चल रहा है। इस संबंध में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि प्रशासन पर पोखरी की उपेक्षा का आरोप लगा रहे हैं।
पोखरी क्षेत्र वीआईपी का गढ़ है। भाजपा के वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट, वर्तमान विधायक लखपत बुटोला और पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र भंडारी का यह गृह क्षेत्र है लेकिन यहां लंबे समय से स्थायी रूप से एसडीएम की तैनाती नहीं हो पाई है। काफी समय तहसील खाली रहने के बाद कुछ माह पहले अबरार अहमद को पोखरी का एसडीएम बनाया गया लेकिन जिलाधिकारी ने उनका तबदाला गैरसैंण कर दिया है। अब फिर पोखरी तहसील का प्रभार कर्णप्रयाग एसडीएम के पास आ गया है। तहसीलदार का पद भी रिक्त चल रहा है, नायब तहसीलदार के पास तहसीलदार का चार्ज है।
-- -- -- -- -- -- -
मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन
नगर पंचायत अध्यक्ष सोहन लाल, क्षेत्र पंचायत प्रमुख राजी देवी, जिला पंचायत सदस्य बीरेंद्र सिंह राणा, ज्येष्ठ उपप्रमुख ऊषा कंडारी, कांग्रेस ब्लॉक संरक्षक व व्यापार मंडल के जिला महामंत्री कुंवर सिंह चौधरी, आंदोलनकारी संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष कुंवर सिंह खत्री आदि ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर स्थाई एसडीएम तैनात करने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि जल्द तैनाती नहीं की गई तो आंदोलन किया जाएगा।
Trending Videos