फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Resolve complaints on a priority basis: DM

शिकायतों का प्राथमिकता से करें समाधान: डीएम

Mon, 27 Jul 2026 04:20 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Mon, 27 Jul 2026 04:20 PM IST
विज्ञापन
Resolve complaints on a priority basis: DM
फोटो
विज्ञापन

गोपेश्वर। जिलाधिकारी गौरव कुमार ने सीएम हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध और प्रभावी समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पोर्टल केवल औपचारिक कार्रवाई दर्ज करने का माध्यम न बने बल्कि प्रत्येक शिकायत का वास्तविक निस्तारण किया जाए।

कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में डीएम ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर 36 दिन से अधिक समय से लंबित शिकायतों की एक-एक कर विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी लंबित मामलों का समाधान करने के निर्देश दिए। बैठक में वाहन चालकों की ओर से अधिक किराया वसूले जाने, नामांतरण, सड़क का नाम बदलने समेत विभिन्न शिकायतों पर चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने कहा कि केवल शिकायतों ही नहीं, बल्कि मांग और सुझाव से जुड़े मामलों पर भी सकारात्मक कार्रवाई की जाए। इस मौके पर सीडीओ डॉ. अभिषेक त्रिपाठी, एडीएम विवेक प्रकाश, परियोजना निदेशक आनंद सिंह, एसडीएम राजकुमार पांडे सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed