सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Smit Bisht, a resident of Gopeshwar, has been commissioned as a Lieutenant in the Indian Army

Chamoli News: गोपेश्वर के स्मित बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट

संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Sat, 07 Mar 2026 05:11 PM IST
विज्ञापन
Smit Bisht, a resident of Gopeshwar, has been commissioned as a Lieutenant in the Indian Army
विज्ञापन
गोपेश्वर। भारतीय सेना में गोपेश्वर निवासी स्मित बिष्ट लेफ्टिनेंट बन गए हैं। स्मित ने भारतीय सेना में टेक्निकल एंट्री शॉर्ट सर्विस कमीशन में सफलता हासिल की। शनिवार को आयोजित पासिंग आउट परेड में उनके कंधों पर सितारे सजाए गए।
Trending Videos

गोपेश्वर निवासी स्मिथ बिष्ट ने हाईस्कूल की परीक्षा केंद्रीय विद्यालय गोपेश्वर से पास की। इंटर एसजीआरआर गोपेश्वर से करने के बाद ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय देहरादून से कंप्यूटर साइंस से बीटेक किया। बीटेक के बाद स्मित बिष्ट ने भारतीय सेना में टेक्निकल एंट्री शॉर्ट सर्विस कमीशन में सफलता हासिल की। शनिवार को बिहार के गया में स्थित आफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी में 28वीं पासिंग आउट परेड में उनके पिता राबाइंका गोपेश्वर के प्रधानाचार्य ललित मोहन बिष्ट और माता प्राथमिक विद्यालय लासी में शिक्षिका जया बिष्ट ने उनके कंधों पर सितारे सजाए। स्मित को सेना की 1 गोरखा रेजिमेंट में लेफ्टिनेंट के पद पर पठानकोट में तैनाती मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed