{"_id":"6a6ddbd0e8e02d29ec00e241","slug":"specialist-doctors-have-not-yet-reported-to-hospitals-even-a-month-after-their-transfers-karnpryag-news-c-48-kpg1001-125619-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: तबादले के एक माह बाद भी अस्पतालों में नहीं पहुंचे विशेषज्ञ चिकित्सक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: तबादले के एक माह बाद भी अस्पतालों में नहीं पहुंचे विशेषज्ञ चिकित्सक
Sat, 01 Aug 2026 05:13 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Sat, 01 Aug 2026 05:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मरीजों को भटकना पड़ रहा इलाज के लिए
संवाद न्यूज एजेंसी
कर्णप्रयाग। स्वास्थ्य विभाग के तबादलों को एक माह बीतने के बावजूद कर्णप्रयाग उपजिला अस्पताल और सिमली महिला बेस अस्पताल में मिले विशेषज्ञ चिकित्सकों ने अब तक तैनाती नहीं ली है जिससे मरीजों को इलाज के लिए बाहर भटकना पड़ रहा है।
बीते माह सिमली में तीन महिला रोग विशेषज्ञ और कर्णप्रयाग में एक हड्डी रोग विशेषज्ञ के साथ ही कर्णप्रयाग में एक नेत्र रोग विशेषज्ञ की तैनाती की गई थी लेकिन विभागीय सूत्रों के अनुसार इन सभी चिकित्सकों ने अन्यत्र समायोजन करा लिया है और कोई भी अस्पताल नहीं पहुंचा। सिमली अस्पताल के सीएमएस डॉ. बीपी पुरोहित ने बताया कि यहां सिर्फ तबादला प्रक्रिया के तहत दो एमबीबीएस चिकित्सकों ने ही ज्वाइन किया है। विशेषज्ञ डॉक्टरों के नहीं पहुंचने से कर्णप्रयाग और सिमली के लोगों को आंखों, हड्डियों और महिला रोगों के उपचार के लिए अब भी गोपेश्वर, श्रीनगर और देहरादून के अस्पतालों पर निर्भर रहना पड़ रहा है।