सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Strange feat: Contractor completed the work without tender

अजब कारनामा : बिना टेंडर के ठेकेदार ने कर दिया काम

संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Fri, 06 Mar 2026 06:50 PM IST
विज्ञापन
Strange feat: Contractor completed the work without tender
विज्ञापन
फोटो
Trending Videos

कर्णप्रयाग पालिकाध्यक्ष ने किया निरीक्षण तो हुआ खुलासा
निरीक्षण में 60 प्रतिशत कार्य पूरा मिला, 12.15 लाख की थी निविदा
संवाद न्यूज एजेंसी
कर्णप्रयाग। नगर पालिका के अंतर्गत एक ठेकेदार ने बिना टेंडर के ही काम शुरू कर दिया। पालिकाध्यक्ष ने जब वार्ड का स्थलीय निरीक्षण किया तब मामला पकड़ में आया। पता चला कि ठेकेदार की ओर से 60 प्रतिशत से अधिक का काम कर दिया गया है।
नगर पालिका की ओर से कुछ दिन पूर्व लगभग पौने तीन करोड़ की निविदाएं आमंत्रित की गई थी जिसके लिए बीते बृहस्पतिवार को फार्मों की ब्रिकी व शुक्रवार को फार्म जमा हुए। पालिकाध्यक्ष को निविदा से पूर्व कार्यों के शुरू किए जाने की शिकायत प्राप्त हो रही थी। इसके बाद पालिकाध्यक्ष गणेश शाह की ओर से बृहस्पतिवार शाम को सुभाषनगर वार्ड का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में मिला कि वार्ड के राड़खी में पालिका की ओर से बिना निविदा के जारी किए ही ठेकेदार ने काम कर दिया। यहां राड़खी गदेरे से अनुसूचित जाति बस्ती के दीपक कुमार के भवन तक नाली एवं रास्ता निर्माण का कार्य किया जा रहा था। मौके पर 60 प्रतिशत तक काम हो चुका था। यह निविदा करीब 12.15 लाख की थी। पालिकाध्यक्ष गणेश शाह ने बताया कि इस तरह के ठेकेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही अन्य कार्यों की जांच भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंसेट
कार्यप्रणाली पर उठेसवाल
पालिका में निविदा पूर्व कार्य करने पर नगर पालिका के तकनीकी विभाग पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। बिना डिजायन, नक्शे, जेई के अनुमोदन के काम कैसे शुरू हुआ। यही नहीं यदि मामला निरीक्षण के दौरान पकड़ मेंं नहीं आता तो क्या पालिका के अभियंता इस काम का मापन कर भुगतान कर देते। स्थानीय हरीश चौहान का कहना है कि नगर में विकास योजनाओं में तकनीकी स्तर पर खामियां हैं। इनकी जांच होनी चाहिए।

पोखरी पुल पर बने पार्क की भी होगी जांच
नगर पालिका गणेश शाह ने बताया कि पोखरी पुल के पास बदरीनाथ हाईवे पर इंडोर स्टेडियम के नीचे बने पार्क का निर्माण कार्य किया गया था जिसकी लागत करीब 35 लाख थी और 28 लाख रुपये इसमें खर्च किए गए हैं। मगर पार्क के नाम पर सरकारी धन का दुरुपयोग किया गया है। ऐसे में पालिका की ओर से अब पार्क की जांच करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed