सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   The army and the forest department together extinguished the forest fire in Malari.

Chamoli News: सेना और वन विभाग ने मिलकर बुझाई मलारी के जंगल की आग

संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Fri, 06 Mar 2026 07:33 PM IST
विज्ञापन
The army and the forest department together extinguished the forest fire in Malari.
विज्ञापन
फोटो
Trending Videos

टिटरी तोक के जंगल में लगी भी बुझाई, चारों ओर फैली गहरी धुंध
संवाद न्यूज एजेंसी-

ज्योतिर्मठ/पीपलकोटी। सीमांत क्षेत्र मलारी के जंगल में लगी आग को सेना और वन विभाग ने मिलकर बुझा लिया। मगर जंगलों में लगी आग से लाखों की वन संपदा जलकर नष्ट हो गई है।
बृहस्पतिवार रात को सीमा क्षेत्र के गांव मलारी के भजुगाड़ के जंगल में आग लग गई। इसके पास ही सेना का कैंप भी है। जंगल की आग सेना के कैंप की तरफ फैल रही थी। इसके बाद सेना के जवान मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास करने लगे। वन विभाग की टीम ने भी मौके पर पहुंरी। सेना और वन विभाग ने शुक्रवार सुबह 10 बजे तक आग को बुझा दिया। नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क के वनक्षेत्राधिकारी गौरव कुमार ने बताया कि वन विभाग के सुराईथोटा टीम से पांच सदस्य मौके पर पहुंचे। इधर बिरही के टिटरी तोक के जंगलों में लगी आग को वन विभाग की टीम ने देर रात बुझा दिया। जंगल में आग लगने से चारों ओर गहरी धुंध फैल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed