{"_id":"69aaf1660eb9593803051e95","slug":"the-rath-yatra-of-mata-anasuya-reached-sem-dungra-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1001-117475-2026-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: सेम डुंगरा पहुंची माता अनसूया की रथ यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: सेम डुंगरा पहुंची माता अनसूया की रथ यात्रा
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Fri, 06 Mar 2026 08:53 PM IST
विज्ञापन
गोपेश्वर के ठेली गांव में अपने भक्तों को आशीर्वाद देतीं मां नंदा की डोली। स्रोत: जागरुक पाठक
विज्ञापन
गाेपेश्वर। संतानदायिनी माता अनसूया की रथ यात्रा रात्रि प्रवास के लिए सेम डुंगरा गांव पहुंच गई है। ठेली गांव में माता की विशेष पूजाएंं संपन्न हुई। मां अनसूया की डोली के दर्शनों के लिए ठेली गांव में भक्तों का हुजूम उमड़ पड़ा। भक्तगणों ने माता की डोली का फूल मालाओं से स्वागत किया। बछेर के बाद अब यात्रा फरस्वाणफाट क्षेत्र में पहुंच गई है।
बीते वर्ष दो अक्तूबर से माता की रथ यात्रा आयोजित हो रही है। इस दौरान मां अनसूया की यात्रा विभिन्न गांवों में पहुंची। शुक्रवार को ठेली गांव में मां अनसूया की विशेष पूजाएं आयोजित हुई। ग्रामीणों ने मां डोली को अर्घ्य अर्पित किया और मनौतियां मांगी।
रथ यात्रा लाटू देवता मंदिर में भी पहुंची। इस दौरान मुख्य आचार्य चंद्रशेखर तिवारी ने मां अनसूया और लाटू देवता की पूजाएं संपन्न की। दिवारा यात्रा समिति के अध्यक्ष विरेंद्र नेगी ने बताया कि यात्रा ठेली गांव से मजोठी, लासी, सेम डुंगरा गांव पहुंचेगी।
इस मौके पर पुजारी राकेश तिवारी, राजेंद्र तिवारी, वृजमोहन, सौरभ, सूरज, प्रशांत बिष्ट, मदन नेगी, गौरव दास, संतोष आदि मौजूद रहे।
चंडिका मंदिर में तीन दिवसीय अनुष्ठान शुरू
चमोली। नंदप्रयाग के प्रसिद्ध चंडिका मंदिर में तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान शुरू हो गया है। इस दौरान भक्तगणों ने मंदिर में कीर्तन-भजन का आयोजन किया। मुख्य आचार्य पंडित लक्ष्मी प्रसाद सती ने मां चंडिका की पूजाएं संपन्न की। इस दौरान सेम, मंगरोली, ग्वाई, सकंड, रामबोरी, नंंदप्रयाग और महड़बगठी गांव के ग्रामीण शामिल हुए। माता की श्रृंगार पूजा के साथ ही मंदिर में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान आयोजित हुए। इस मौके पर मंदिर समिति अध्यक्ष सुनील कंडेरी, भगवती प्रसाद सती, सुभाष सती, सुबोध, गोविंद, शक्ति चौहान, रमन चौहान, नरेंद्र कठैत, गुड्डू राजा, तेजवीर कंडेरी, थान सिंह कंडेरी आदि मौजूद रहे। संवाद
Trending Videos