{"_id":"69aad854afe40deea601fa15","slug":"assembly-session-make-arrangements-in-coordination-set-up-control-room-for-monitoring-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1002-117481-2026-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधानसभा सत्र : समन्वय से बनाएं व्यवस्था, निगरानी के लिए बनाएं कंट्रोल रूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधानसभा सत्र : समन्वय से बनाएं व्यवस्था, निगरानी के लिए बनाएं कंट्रोल रूम
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Fri, 06 Mar 2026 07:06 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
डीएम ने गैरसैंण विधानसभा सत्र की तैयारियों को लेकर ली बैठक, दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। आगामी नौ से 13 मार्च को गैरसैंण में होने वाले विधानसभा सत्र के लिए चमोली जिला प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम रूप दिया। शुक्रवार को जिलाधिकारी गौरव कुमार ने जिला सभागार में बजट सत्र के लिए अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने सत्र के दौरान वीआईपी मूवमेंट, जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सभी व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित रखने के निर्देश दिए। साथ ही सभी विभागों को समन्वय के साथ काम करने के लिए कहा। साथ ही व्यवस्थाओं की निगरानी के लिए कंट्रोल रूम स्थापित करने के निर्देश दिए।
डीएम ने कहा कि सत्र के दौरान यातायात व्यवस्था और सुरक्षा प्रबंधन सुनिश्चित करने के लिए पुख्ता इंतजाम किए जाएं। जनप्रतिनिधियों के साथ ही अधिकारियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सभी व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित रखें। दूर संचार और इंटरनेट कनेक्टिविटी सुचारु रखने के लिए संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया। राष्ट्रीय राजमार्गों व संपर्क मार्गों को यातायात के लिए सुचारु रखने और मार्गों पर नियमित निगरानी रखने के निर्देश दिए। साथ ही सभी व्यवस्थाओं को समय पर पूरा करें। उन्होंने व्यवस्थाओं की निगरानी के लिए कंट्रोल रूम स्थापित करने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि सत्र को सफलता पूर्वक संपन्न कराने के लिए सभी विभाग आपस में समन्वय बनाकर काम करें। बैठक में एसपी सुरजीत सिंह पंवार, सीडीओ डॉ. अभिषेक त्रिपाठी, एडीएम विवेक प्रकाश, परियोजना निदेशक आनंद सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
फोटो
तीन स्थानों पर बैरिकेडिंग लगाई
गैरसैंण। बजट सत्र के लिए विधानसभा परिसर की सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद करने में प्रशासन जुट गया है। शांति व्यवस्था बनाने और विरोध प्रदर्शन करने वालों को रोकने के लिए लीसा डिपो, जंगलचट्टी और दिवालीखाल में कुल तीन स्थानों पर बैरिकेडिंग लगा दी गई है। दिवालीखाल से विस की ओर जाने वाली सड़क पर डबल लेयर बैरिकेडिंग लगाई गई है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनोज सिरौला ने कहा कि बजट सत्र के दौरान विधानसभा परिसर के अंदर और बाहर सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रखने के लिए सभी संसाधन जुटा दिए गए हैं। वहीं विधानसभा प्रभारी अधिकारी शेखर पंत ने कहा कि सभी व्यवस्थाएं पूरी की जा रही हैं। संवाद
अधिकारियों के अवकाश पर रोक
रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड विधानसभा के प्रथम सत्र के मद्देनजर जिलाधिकारी ओर से अधिकारियों के अवकाश पर रोक लगा दी गई है। वहीं जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने 9 मार्च से 13 मार्च तक सत्र अवधि के दौरान सभी जनपद स्तरीय अधिकारियों को मुख्यालय न छोड़ने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि सत्र के दौरान विधानसभा से जुड़े प्रश्नों और अन्य विषयों पर समय पर जवाब उपलब्ध कराने के लिए अधिकारियों की मुख्यालय में उपस्थिति अनिवार्य रहेगी। विषम परिस्थितियों को छोड़कर किसी भी अधिकारी का अवकाश स्वीकृत नहीं किया जाएगा। साथ ही निर्देश दिए गए हैं कि अधिकारी-कर्मचारी कार्यालय अवधि के बाद भी मुख्यालय और दूरभाष पर उपलब्ध रहें। प्रत्येक कार्य दिवस में नियमित रूप से कार्यालय में उपस्थित रहें।
Trending Videos