सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Students were administered the oath of cleanliness

Chamoli News: छात्र-छात्राओं को दिलाई स्वच्छता की शपथ

संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Tue, 07 Apr 2026 05:00 PM IST
विज्ञापन
Students were administered the oath of cleanliness
विज्ञापन
फोटो
Trending Videos

कर्णप्रयाग/गौचर। नगर पंचायत गैरसैंण की ओर से स्वच्छता सप्ताह मनाया जा रहा है। 7 से 13 अप्रैल तक नगर पंचायत की ओर से विभिन्न वार्डों में स्वच्छता कार्यक्रम चलाए जाएंगे। गैरसैंण के नगर पंचायत अध्यक्ष मोहन भंडारी और ईओ अरुण कुमार सैनी ने बताया कि कार्यक्रम के पहले दिन प्रावि, राबाइंका में छात्र-छात्राओं को स्वच्छता के लिए शपथ दिलाई गई। साथ ही विकास विभाग के कार्यालय और नगर पंचायत कार्यालय में सफाई की गई। वहीं गौचर में नगर पालिका की ओर से स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान लोगों को सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करने और सूखा व गीला कचरा अलग-अलग रखने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पालिका अध्यक्ष संदीप नेगी ने किया। इस मौके पर वार्ड सभासद विनोद कनवासी, पूनम रावत व विनीत रावत, कमलकांत कांडपाल, विपुल रावत, पूरण सिंह चौधरी, देवी प्रसाद ममगांई, रोशन सिंह पुंडीर, सुबोध रावत और उदेश पाल आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed