{"_id":"69a4442fc99ea8b7210fc061","slug":"suspicious-death-remains-unsolved-villagers-hold-meeting-to-express-displeasure-karnpryag-news-c-48-1-kpg1001-121754-2026-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: संदिग्ध मौत का नहीं हुआ खुलासा, ग्रामीणों ने बैठक कर जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: संदिग्ध मौत का नहीं हुआ खुलासा, ग्रामीणों ने बैठक कर जताई नाराजगी
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Sun, 01 Mar 2026 07:20 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कहा-जल्द दोषियों की गिरफ्तारी नहीं की गई तो प्रदर्शन करें
बीते 11 फरवरी को मौत के बाद दर्ज हुई थी प्राथमिकी
संवाद न्यूज एजेंसी
नारायणबगड़। ब्लॉक के कोठुली गांव में रामलाल (44) की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में प्राथमिकी दर्ज होने के दो सप्ताह बाद भी कोई खुलासा ना होने से नाराज परिजनों ने ग्रामवासियों के साथ बैठक की। उन्होंने दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग करते हुए चेतावनी दी यदि मामले का जल्द खुलासा नहीं किया गया तो प्रदर्शन के लिए बाध्य होंगे।
बीती 9 फरवरी की रात को कोठुली के रामलाल गांव के बरात में बैंड बजाने गए थे। देर रात रामलाल परिजनों को घायल अवस्था में रास्ते पर मिले थे। परिजन रात को ही उन्हें अस्पताल ले गए लेकिन 11 फरवरी को एम्स ऋषिकेश में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। बीते 16 फरवरी को मृतक की पत्नी ने थराली थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई थी। तब पुलिस ने कई लोगों से पूछताछ भी की थी। मगर अब तक मामले का खुलासा न होने से आक्रोशित कोठुली के ग्रामवासियों ने प्रधान प्रियंका देवी की अध्यक्षता में बैठक की। बैठक में ममंद, युमंद समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। उन्होंने मौत का अभी तक कोई खुलासा नहीं होने पर नाराजगी जताई। वहीं थानाध्यक्ष विनोद चौरसिया ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है। जल्द मामले का खुलासा होगा।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X