सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   The Chardham Yatra is the spiritual and cultural identity of Uttarakhand.

Chamoli News: उत्तराखंड की आध्यात्मिक व सांस्कृतिक पहचान है चारधाम यात्रा

संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Sat, 09 May 2026 06:53 PM IST
विज्ञापन
The Chardham Yatra is the spiritual and cultural identity of Uttarakhand.
बदरीनाथ के सिंह द्वार पर बदरीविशाल के जयकारे लगाते राज्यपाल व अन्य। स्रोत पुलिस
विज्ञापन
- राज्यपाल ले. जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह ने किए बदरीविशाल के दर्शन
Trending Videos


बदरीनाथ। उत्तराखंड के राज्यपाल ले. जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह ने शनिवार को भगवान बदरीविशाल के दर्शन किए। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा उत्तराखंड की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक पहचान है। सरकार और प्रशासन श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बेहतर कार्य कर रही है।
राज्यपाल शनिवार को हेलिकॉप्टर से बदरीनाथ पहुंचे। हेलीपैड पर सीडीओ डॉ. अभिषेक त्रिपाठी और एसपी सुरजीत सिंह पंवार ने उनका स्वागत किया। वहां से वे कार से बदरीनाथ मंदिर पहुंचे, वहां पर बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती और मुख्य कार्याधिकारी सोहन सिंह रांगड़ ने मंदिर परिसर में उनका स्वागत किया। साथ ही उन्हें यात्रा को लेकर जानकारी दी। मंदिर समिति के अधिकारियों, कर्मचारियों, तीर्थ पुरोहितों ने भी राज्यपाल का अभिवादन किया। उन्होंने मंदिर में दर्शन के बाद पूजा अर्चना की। बदरीनाथ के रावल अमरनाथ नंबूदरी से भेंट की और श्रद्धालुओं से भी मुलाकात कर यात्रा व्यवस्थाओं की जानकारी ली। बीकेटीसी उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती ने राज्यपाल को प्रसाद और अंगवस्त्र भेंट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्यपाल मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए की गई व्यवस्था से संतुष्ट नजर आए। उन्होंने व्यवस्थाओं की प्रशंसा करते हुए कहा कि बदरीनाथ धाम देश-दुनिया के श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है। चारधाम यात्रा उत्तराखंड की विशेष पहचान है। राज्यपाल ने धाम में चल रहे मास्टर प्लान के कार्यों का भी निरीक्षण किया। इस दौरान एसडीएम चंद्रशेखर वशिष्ट, यात्रा मजिस्ट्रेट रविंद्र ज्वांठा, एसडीएम चमोली राजकुमार पांडेय, पुलिस उपाधीक्षक मदन सिंह बिष्ट, प्रभारी अधिकारी गिरीश चौहान, अशोक टोडरिया, धर्माधिकारी स्वयंवर सेमवाल, सहायक नोडल अधिकारी संदीप कपरवाण, ईओ सुनील पुरोहित आदि मौजूद रहे।

-----
सीडीओ ने भेंट की पुस्तक
- सीडीओ डॉ. अभिषेक त्रिपाठी ने राज्यपाल को स्वलिखित पुस्तक उत्तराखंड में जड़ी बूटी की वैज्ञानिक खेती भेंट की। राज्यपाल ने पुस्तक की सराहना करते हुए कहा कि यह पुस्तक किसानों व युवाओं के लिए उपयोगी है।

बदरीनाथ के सिंह द्वार पर बदरीविशाल के जयकारे लगाते राज्यपाल व अन्य। स्रोत पुलिस

बदरीनाथ के सिंह द्वार पर बदरीविशाल के जयकारे लगाते राज्यपाल व अन्य। स्रोत पुलिस

बदरीनाथ के सिंह द्वार पर बदरीविशाल के जयकारे लगाते राज्यपाल व अन्य। स्रोत पुलिस

बदरीनाथ के सिंह द्वार पर बदरीविशाल के जयकारे लगाते राज्यपाल व अन्य। स्रोत पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed