सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   The doors of Badrinath temple will open today.

Chamoli News: आज खुलेंगे बदरीनाथ मंदिर के कपाट

संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Wed, 22 Apr 2026 06:09 PM IST
विज्ञापन
The doors of Badrinath temple will open today.
विज्ञापन
फोटो
Trending Videos

उद्धव की डोली, गाडू घड़ा और आदि गुरु शंकराचार्य की गद्दी के साथ रावल पहुंचे बदरीनाथ धाम

फोटो

बदरीनाथ। बदरीनाथ धाम के कपाट बृहस्पतिवार को सुबह सवा छह बजे बैसाख मास शुक्ल पक्ष पुनर्वसु नक्षत्र तथा सर्वार्थ सिद्ध योग में श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे। बुधवार को उद्दव, तेल कलश और आदि गुरु शंकराचार्य की गद्दी बदरीनाथ धाम पहुंच गई जबकि कुबेर की डोली रात्रि प्रवास के लिए बामणी गांव पहुंची।

बुधवार को सुबह दस बजे योग मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद देव डोलियां बदरीनाथ धाम के लिए रवाना हुईं। डोलियों के साथ बदरीनाथ के रावल (मुख्य पुजारी) अमरनाथ नंबूदरी, बीकेटीसी उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती, धर्माधिकारी स्वयंबर सेमवाल, वेदपाठी आचार्य रविंद्र भट्ट, नायब रावल सूर्यराग नंबूदरी और कुबेर देवरा समिति के पदाधिकारी भी बदरीनाथ धाम के लिए रवाना हुए। दोपहर बाद कुबेर की डाेली बामणी गांव पहुंची। यहां श्रद्धालुओं ने डोलियों का फूल मालाओं से स्वागत किया। महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में बदरीनाथ की स्तुति की। अब बृहस्पतिवार को सुबह बदरीनाथ मंदिर के कपाट खुल जाएंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी भी मौजूद रहेंगे। मुख्यमंत्री बुधवार को ही रात्रि प्रवास के लिए बदरीनाथ पहुंच गए थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को डीएम और एसपी ने किया ब्रीफ
गोपेश्वर। बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा सफल, सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने के लिए चमोली जिला प्रशासन और पुलिस विभाग पूरी तरह तैयार है। बुधवार को जिलाधिकारी गौरव कुमार और पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार ने धाम में तैनात पुलिस अधिकारियों और जवानों को ब्रीफ किया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी कर्मी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन ईमानदारी और संवेदनशीलता के साथ करें ताकि तीर्थयात्रियों को यादगार अनुभव मिल सकें।
बदरीनाथ स्थित एक हॉल में आयोजित ब्रीफिंग कार्यक्रम में डीएम ने कहा कि श्रद्धालुओं को सुरक्षित यात्रा कराना सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने पुलिस कर्मियों को निर्देश दिए कि पुलिस बल अतिथि देवो भव: और मित्र सेवा सुरक्षा की भावना के साथ कार्य करें जिससे यात्रियों में विश्वास बना रहे। उन्होंने कहा कि भीड़ नियंत्रण के साथ-साथ सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत रखना बेहद जरूरी है। पुलिस उपाधीक्षक मदन बिष्ट ने बाहरी जिलों से आए पुलिस बल को क्षेत्र की भौगोलिक परिस्थितियों और तैयार किए गए यातायात प्लान की जानकारी दी। इस दौरान एडीएम विवेक प्रकाश, पुलिस उपाधीक्षक कर्णप्रयाग त्रिवेंद्र सिंह राणा, मुख्य अग्निशमन अधिकारी गिरीश बिष्ट आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed