{"_id":"69cfbeb66a6fec9ac60bab19","slug":"the-project-work-has-been-stalled-for-two-days-causing-losses-to-the-company-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1002-117927-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: दो दिन से परियोजना का काम ठप, कंपनी को हो रहा नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: दो दिन से परियोजना का काम ठप, कंपनी को हो रहा नुकसान
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Fri, 03 Apr 2026 06:50 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रभावित तीन जगहों पर दे रहे हैं धरना, सभी काम करवा दिया ठप
रोजगार, चारापत्ती देने समेत 15 सूत्री मांगों को लेकर डटे हैं धरने पर
संवाद न्यूज एजेंसी
ज्योतिर्मठ। एनटीपीसी की 520 मेगावाट वाली तपोवन विष्णुगाड जल विद्युत परियोजना का कार्य दो दिन से बंद पड़ा है। इससे कंपनी को लाखों का नुकसान हो रहा है। कंपनी के अधिकारियों का कहना है कि इससे सरकार को भी राजस्व का नुकसान उठाना पड़ रहा है।
जल विद्युत परियोजना के प्रभावित ग्रामीण स्थानीय को रोजगार, चारापत्ती देने समेत 15 सूत्री मांगों के लिए तीन दिन से आंदोलन कर रहे हैं। ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को परियोजना का सारा काम बंद करवा दिया। प्रभावित सुबह से ही परियोजना के तीन साइट तपोवन, सेलंग व हेलंग क्षेत्र में पहुंचकर धरना दे रहे हैं। प्रधान संघ के ब्लॉक अध्यक्ष मोहन बजवाल ने कहा कि टीएचडीसी अपने परियोजना प्रभावितों को चारापत्ती का लाभ दे रहा है लेकिन एनटीपीसी नहीं दे रहा। एक ही क्षेत्र में दोनों कंपनियां कार्य कर रही हैं लेकिन दोनों के नियम अलग-अलग हैं। वहीं एनटीपीसी के अधिकारियों का कहना है कि दो दिन से परियोजना में काम बंद है। इससे हर दिन लाखों का नुकसान हो रहा है। सरकार के राजस्व पर भी असर पड़ रहा है। आंदोलन कर रहे ग्रामीणों के साथ सेलंग के टीवीएम साइट पर वन पंचायत सरपंच शिशुपाल सिंह भंडारी, ग्राम प्रधान रोशन बिष्ट, क्षेत्र पंचायत सदस्य वर्ष बिष्ट, महिला मंगलदल अध्यक्ष सरिता देवी, पंकज बिष्ट, प्रदीप पंवार, मनीश नेगी, तपोवन साइड पर क्षेत्र पंचायत सदस्य लक्ष्मी देवी, ग्राम प्रधान बड़ागांव बीना देवी, सरपंच बड़ागांव सुनील रावत, हेलंग साइड पर मोहन बजवाल सहित अन्य लोग धरना दे रहे हैं।
Trending Videos