सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   The protesters did not agree and insisted on demanding compensation.

Chamoli News: नहीं माने आंदोलनकारी, मुआवजे की मांग पर अड़े

संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Mon, 18 May 2026 04:21 PM IST
विज्ञापन
The protesters did not agree and insisted on demanding compensation.
विज्ञापन
फोटो
Trending Videos

प्रभावितों से वार्ता के लिए मंडी परिसर पहुंचे एसडीएम
कहा-प्रभावित परिवार आम सहमति से बनाएं एक राय
संवाद न्यूज एजेंसी
कर्णप्रयाग। मुआवजे की मांग के लिए धरने पर बैठे प्रभावितों से वार्ता करने के लिए सोमवार को उपजिलाधिकारी मौके पर पहुंचे। उपजिलाधिकारी ने कहा कि मुआवजे के लिए लगातार शासन स्तर पर वार्ता चल रही है। सभी लोग आम सहमति से एक राय बनाएं जिसे जिलाधिकारी के माध्यम से शासन को भेजा जाएगा। मगर प्रभावित परिवार मुआवजे की मांग को लेकर अड़े रहे जिससे बैठक में कोई हल नहीं निकल पाया।
नगर पालिका के बहुगुणानगर और सुभाषनगर के प्रभावित पिछले 12 दिनों से मुआवजे की मांग के लिए मंडी परिसर में धरने पर बैठे हैं। प्रभावित परिवार मुआवजे वितरण करने के बाद ही सिंचाई विभाग की ओर से किए जाने वाले ट्रीटमेंट का कार्य शुरू करने की मांग कर रहे हैं। सोमवार को दूसरे दौर की वार्ता के लिए उपजिलाधिकारी अलकेश नौडियाल प्रभावित परिवारों से वार्ता के लिए पहुंचे। उन्होंने कहा कि मुआवजे के लिए लगातार विधायक, जिलाधिकारी और शासन स्तर पर वार्ता चल रही है जिसमें कुछ समय लग सकता है। सभी प्रभावित एक आम राय बनाएं जिससे मुआवजे संबंधी मामले में आसानी होगी। प्रभावित पद्मा देवी ने कहा कि शासन की ओर से पहले भी ट्रीटमेंट के नाम पर निर्माण कार्य किया गया था लेकिन उसका भी कोई लाभ नहीं हुआ। सभासद कमला रतूड़ी ने कहा कि धरने के बाद भी लगातार निर्माण कार्य संबंधी सामग्री लाई जा रही है लेकिन मुआवजे से पहले कोई भी काम शुरू नहीं होने देंगे। इस मौके पर संजय नौटियाल, पुष्कर रावत, मनवर रावत, रंजना सती, गौरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed