सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Travel crowds will increase in the coming days, perform your duty with diligence.

Chamoli News: आगामी दिनों में यात्रा में बढ़ेगी भीड़, मुस्तैदी से करें ड्यूटी

संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Mon, 18 May 2026 04:12 PM IST
विज्ञापन
Travel crowds will increase in the coming days, perform your duty with diligence.
विज्ञापन
फोटो
Trending Videos


एसपी ने मासिक अपराध गोष्ठी में दिए निर्देश
हेमकुंड साहिब यात्रा के लिए चाक चौबंद व्यवस्था बनाने को कहा
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार ने चारधाम यात्रा में आगामी दिनों में बढ़ती भीड़ की संभावना को देखते हुए मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए। साथ ही हेमकुंड साहिब के कपाट खुलने के दौरान वीआईपी कार्यक्रमों के साथ सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबंद रखने के निर्देश दिए।
एसपी ने पुलिस कार्यालय में मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया। उन्होंने यात्रा को लेकर की गई व्यवस्था व यात्रा संचालन को लेकर समीक्षा की। एसपी ने कहा कि गर्मी में छुट्टियां होने और हेमकुंड साहिब की यात्रा शुरू होने पर यात्रा मार्ग पर दबाव अधिक बढ़ जाएगा। इसलिए सतर्कता, मुस्तैदी और समन्वय के साथ ड्यूटी का निर्वहन करें ताकि यात्रियों को सुरक्षित, सुगम व व्यवस्थित यात्रा का अनुभव हो सके। हुड़दंग, स्टंट बाजी व अभद्रता करने वालों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि हेमकुंड साहिब के कपाट 23 मई को खुलेंगे। यात्रा मार्ग के संवेदनशील व प्रमुख पड़वों को चिह्नित कर वहां पर्याप्त मात्रा में पुलिस की तैनाती की जाए। एसपी ने लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण के भी निर्देश दिए। इस दौरान पुलिस परिवार की बेटी गायत्री बिष्ट को सीबीएसई 12वीं में 97 प्रतिशत अंकों के साथ जिला टॉप करने पर सम्मानित किया गया। एसपी ने ईंधन बचत व संसाधनों के समुचित उपयोग पर भी निर्देश दिए। कहा कि वाहनों का प्रयोग जरूरी कार्यों के लिए ही किया जाए। अनावश्यक वाहन संचालन से बचा जाए। इस दौरान ज्येष्ठ अभियोजन अधिकारी विपुल कुमार पांडे, पुलिस उपाधीक्षक चमोली मदन सिंह बिष्ट और पुलिस उपाधीक्षक कर्णप्रयाग त्रिवेंद्र सिंह राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed