{"_id":"69bd46a2caab36ebb40ef75f","slug":"the-tyre-of-the-dumper-got-stuck-in-the-mud-causing-a-two-hour-traffic-jam-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1002-117692-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: कीचड़ में धंसा डंपर का टायर, दो घंटे लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: कीचड़ में धंसा डंपर का टायर, दो घंटे लगा जाम
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Fri, 20 Mar 2026 06:37 PM IST
विज्ञापन
गोपेश्वर-पोखरी सड़क पर निर्माणाधीन कॉजवे में धंसे डंपर क टायर। लगा रहा जाम। संवाद
विज्ञापन
फोटो
लंबे समय से निर्माणाधीन स्कपर के कारण हो रही परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
पोखरी (चमाेली)। गोपेश्वर-हापला-पोखरी सड़क पर बंगथल के पास निर्माणाधीन स्कपर के पास शुक्रवार को सामान से लदे एक डंपर के टायर धंस गए। इस कारण करीब दो घंटे तक यातायात बाधित रहा। कड़ी मशक्कत के बाद डंपर को वहां से हटाया जा सका।
लोक निर्माण विभाग के अधीन इस सड़क पर नारी गदेरे में लंबे समय से स्कपर व कॉजवे निर्माण किया जा रहा है लेकिन विभागीय हीलाहवाली और ठेकेदार की लापरवाही से निर्माण कार्य धीमा चल रहा है। इससे सड़क पर जगह-जगह कीचड़ हो गई है और अक्सर यहां वाहन फंसते रहते हैं। शुक्रवार को बंगथल के पास बजरी से भरे एक डंपर के टायर कीचड़ में धंस गए। काफी प्रयास के बाद भी डंपर नहीं निकल पाया और सड़क पर दोनों ओर जाम लग गया। अन्य वाहनों में बैठी सवारियों की मदद से डंपर में भरी बजरी को निकाला गया। इसके बाद किसी तरह से डंपर वहां से निकाला गया और यातायात बहाल किया गया। किमोठा के प्रधान हरिकृष्ण किमोठी, कांडई चंद्रशिला के प्रधान भगत, संदीप बर्त्वाल, मनोज नेगी सहित अन्य लोगों ने लोनिवि से ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि यहां पर चल रहे कॉजवे और स्कपर के कार्य की धीमी गति से काम लटका हुआ है।
संकरी सड़क पर आमने-सामने आए ट्रक और बस
थराली। मुख्य बाजार सहित, भैरव मार्केट, एसबीआई बाजार और शिशु मंदिर के पास सड़क पर जाम की समस्या कम होने का नाम नहीं ले रही है। शुक्रवार को तीन बजे थराली-देवाल तिराहे से पुल तक आधा किमी तक एक घंटे का जाम लग गया।
शुक्रवार को कर्णप्रयाग से वाण जाने वाली नंदा देवी बस और थराली से ग्वालदम की ओर जा रहे ट्रक आमने-सामने आ गए। सड़क चौड़ी नहीं होने से दोनों वाहन यहां फंस गए जिससे दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई। होमगार्ड और पीआरडी के जवानों ने जाम खुलवाने कोशिश की लेकिन संकरी सड़क होने के कारण वाहन आगे-पीछे नहीं हो पाए। किसी तरह एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद वाहनों को फिर से आधे किमी तक पीछे किया गया तब जाकर जाम खुल सका। मुख्य बाजार में अतिक्रमण के कारण सड़क केवल चार मीटर चौड़ी रह गई है। सामाजिक कार्यकर्ता उमेश पुरोहित, सुनील प्रसाद, अनिल कुमार, रामचंद्र आदि का कहना है कि लोनिवि को इस समस्या का समाधान करना चाहिए। वहीं लोनिवि के ईई रमेश चंद्र ने बताया कि अप्रैल माह में सड़क से अतिक्रमण हटाने के लिए प्रशासन की मदद ली जाएगी। संवाद
Trending Videos