सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   The valor of the Indian Army was remembered

Chamoli News: भारतीय सेना के पराक्रम को किया याद

संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Sat, 09 May 2026 07:01 PM IST
विज्ञापन
The valor of the Indian Army was remembered
विज्ञापन
गोपेश्वर। ऑपरेशन सिंदूर की प्रथम वर्षगांठ पर राजकीय इंटर कॉलेज नंदप्रयाग में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान राष्ट्र प्रथम का संदेश दिया गया। एनसीसी कैडेट्स ने विद्यालय के आसपास के क्षेत्र में रैली भी निकाली। जीआईसी नंदप्रयाग में आयोजित कार्यक्रम में पिछले साल 22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकी हमले में मारे गए 26 निर्दोष लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। साथ ही इसके जवाब में चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सेना के पराक्रम को याद करते हुए एनसीसी कैडेट्स को देश सेवा के लिए प्रेरित किया गया। प्रधानाचार्य डीएस रावत ने एनसीसी कैडेट्स को राष्ट्र प्रथम की भावना, महापुरुषों के बलिदान व उनकी शौर्य गाथाओं के बारे में जानकारी दी। एनसीसी अधिकारी हरेंद्र सिंह रावत ने सभी कैडेट्स को राष्ट्रीय एकता व राष्ट्र निर्माण के लिए हर समय तत्पर रहने का संदेश दिया। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed