{"_id":"69ee1643e7d3026a00024c50","slug":"vehicles-rally-on-narrow-roads-causing-traffic-jams-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1001-118317-2026-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: संकरी राहों पर वाहनों का रैला, लग रहा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: संकरी राहों पर वाहनों का रैला, लग रहा जाम
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Sun, 26 Apr 2026 07:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फोटो
चारधाम यात्रा के वाहनों का दबाव नहीं झेल पा रहा कुंड हाईवे, चौड़ीकरण की जरूरत
एनएच ने चौड़ीकरण कार्य को वार्षिक प्लान में किया शामिल, केंद्र की मंजूरी का इंतजार
संवाद न्यूज एजेंसी-
गोपेश्वर। चमोली-मंडल-ऊखीमठ-कुंड हाईवे चारधाम यात्रा वाहनों का दबाव नहीं झेल पा रहा है। मार्ग पर कई जगहों पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है। इससे तीर्थयात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सबसे अधिक दिक्कत गंगोलगांव चाड़ा और देवलधार गांव के समीप हो रही है। यहां सड़क संकरी और तीखा मोड़ होने के कारण वाहनों की आवाजाही मुश्किल से हो पा रही है। रविवार को भी यहां जाम की स्थिति बनी रही।
चमोली-कुंड हाईवे (110 किमी) अधिकांश जगहों पर केदारनाथ वन्यजीव प्रभाग के सेंचुरी एरिया से होकर गुजरता है। चमोली बाजार से ही हाईवे तंग हालत में है। गोपेश्वर नगर के हल्दापानी, सुभाषनगर और नैग्वाड़ में सड़क संकरी होने के कारण जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है। ग्वाड़, देवलधार, बेरागना के साथ ही चोपता से कांचुलाखर्क तथा गोपेश्वर से कांचुलाखर्क तक भी जगह-जगह हाईवे संकरा है। सामाजिक कार्यकर्ता सतेंद्र रावत का कहना है कि हाईवे का जब तक चौड़ीकरण नहीं हो जाता तब तक जाम से मुक्ति नहीं मिल सकेगी। केदारनाथ के दर्शन कर अधिकांश तीर्थयात्री इसी मार्ग से होते हुए बदरीनाथ धाम पहुंचते हैं। वाहनों का रेला उमड़ने से हाईवे पर जाम लग रहा है। केंद्र सरकार को शीघ्र हाईवे का चौड़ीकरण शुरू कर देना चाहिए जिससे यहां परेशानियां न झेलनी पड़ें। इधर एनएच के अधिकारियों का कहना है कि चमोली से कुंड हाईवे के चौड़ीकरण का प्रस्ताव वार्षिक प्लान में है। केंद्र सरकार की अनुमति मिलने के बाद इस पर आगे काम शुरू किया जाएगा। इस हाईवे पर सुरंग निर्माण का काम भी प्रस्तावित है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X