{"_id":"6a37cc9b2575fbc6a80abcd6","slug":"vigilance-increased-at-borders-internet-services-suspended-chamoli-news-c-48-1-kpg1001-124692-2026-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: सीमाओं पर बढ़ाई चौकसी, इंटरनेट सेवा बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: सीमाओं पर बढ़ाई चौकसी, इंटरनेट सेवा बंद
Sun, 21 Jun 2026 05:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Sun, 21 Jun 2026 05:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीमाओं पर बढ़ाई चौकसी, इंटरनेट सेवा किया बंद
- जनपद के प्रवेश द्वार कमेड़ा में पुलिस और आईटीबीपी के जवान रहे तैनात, आने जाने वालों पर रख रहे नजर
- जनपद के विभिन्न थानों और चौकियों से पुलिस के जवानों और अधिकारी पहुंचे
कर्णप्रयाग। जनपद में पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। साथ ही रविवार सुबह से इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है। वहीं जनपद के प्रवेश द्वार कमेड़ा में आईटीबीपी और पुलिस के जवानों की तैनाती की गई। पुलिस और आईटीबीपी के जवान बैरियर लगाकर हर आने जाने वाले लोगों पर कड़ी निगरानी बनाए हुए हैं। वहीं जनपद के विभिन्न थानों और चौकियों की पुलिस फोर्स कर्णप्रयाग, गौचर आदि स्थानों में तैनाती की गई है। इस बीच चारधाम यात्रा पूर्व की भांति संचालित की जा रही है।
16 जून को निहंगों और स्थानीय लोगों के बीच हुई मारपीट की घटना के बाद तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। सोशल मीडिया पर सिख समुदाय की ओर से 21 जून को कर्णप्रयाग पहुंचने का कार्यक्रम तय किया गया था। वहीं, बीते शनिवार को निहंगों की ओर से नगरासू गुरुदारे में हंगामा किए जाने के बाद पुलिस और प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। वहीं सुरक्षा की दृष्टि से तहसील प्रशासन की ओर से पूरे परगना क्षेत्र में बीएनएस की धारा 163 लगाई गई है। पुलिस उपाधीक्षक त्रिवेंद्र सिंह राणा और एसडीएम अलकेश नौडियाल क्षेत्र में जगह-जगह गश्त कर हर संबंधित अधिकारियों से फीडबैक ले रहे है। कमेड़ा, गौचर, पंचपुलिया, उमा देवी तिराहा, कर्णप्रयाग मुख्य बाजार आदि स्थानों पर आईटीबीपी और पुलिस के जवान पेहरा दे रहे हैं। साथ ही खुफिया तंत्र भी लगातार हर गतिविधि पर नजर बनाए हुए हैं। पुलिस उपाधीक्षक त्रिवेंद्र सिंह राणा ने बताया कि जनपद की सभी सीमाओं पर पुलिस और आईटीबीपी के जवानों की तैनाती की गई है। साथ ही हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है।
चमोली -अल्मोड़ा सीमा पर चौकसी
गैरसैंण। सुरक्षा के तहत चमोली और अल्मोड़ा जनपद की सीमा पाडुंवाखाल , नागचूलाखाल व माईथान क्षेत्रों में पुलिस प्रशासन ने चौकसी बढ़ा दी है। कोतवाल मनोज सिरौला ने बताया की चमोली अल्मोड़ा जिलों की सीमा क्षेत्र में सुरक्षा कारणों से विशेष अभियान के तहत एसडीएम अबरार अहमद, तहसीलदार हरीशचंद्र पांडे की टीम हर स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। यहां पर आईटीबीपी की एक प्लाटून और गैरसैंण कोतवाली पुलिस के तीन एसआई, दो हेड कांस्टेबल, एक कांस्टेबल और एक इंस्पेक्टर तैनात हैं। संवाद