सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Workers should reach out to the public to strengthen public trust

Chamoli News: जनता में विश्वास मजबूत करने को जनता के बीच पैठ बनाएं कार्यकर्ता

संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Sat, 09 May 2026 07:17 PM IST
विज्ञापन
Workers should reach out to the public to strengthen public trust
विज्ञापन
कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा ने कार्यकर्ता सम्मेलन में एकजुटता के साथ काम करने का किया आह्वान
Trending Videos

गोपेश्वर। कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा ने कार्यकर्ताओं को आगामी विधानसभा चुनावों के लिए पूरी तरह से तैयार रहने को कहा। कार्यकर्तओं से अपील की कि जनता में विश्ववास मजबूत करने के लिए जनता के बीच पैठ बनाएं। भाजपा से जनता उम्मीद खो चुकी है इसलिए जनता अब कांग्रेस की सरकार बनाने का मन बना चुकी है।
कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा गोपेश्वर बस स्टेशन पर स्थित एक होटल में आयोजित कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचीं। उन्होंने सभी को एक साथ चलने, हर छोटे से छोटे कार्यकर्ता को साथ लेकर आगे बढ़ने का आह्वान किया। कहा कि सभी मिलकर 2027 में जीत दर्ज करेंगे, हमारे कार्यकर्ता जमीन पर भाजपा और उसकी गलत नीतियों का पर्दाफाश करेंगे। जनता देश व प्रदेश की मजबूती के लिए कांग्रेस सरकार बनाने का मन बनाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा मशीनरी का दुरुपयोग कर लोकतंत्र को कुचलने का काम करती है लेकिन अब ऐसा नहीं होने दिया जाएगा। जनता भी इनकी नब्ज जान चुकी है। रोजगार, महंगाई, कानून व्यवस्था, महिला सुरक्षा हर मुद्दे पर भाजपा सरकार फेल हुई है। जनता खुद को असुरक्षित महसूस करने लग गई है। कार्यकर्ता सम्मेलन में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष हरक सिंह रावत, चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह, बदरीनाथ विधायक लखपत बुटोला सहित अन्य पार्टी पदाधिकारियों ने भी विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान सुरेश शर्मा, मनोज यादव, रणजीत रावत, जिला प्रवक्ता तेजवीर कंडेरी, हरि प्रसाद पुरोहित, संदीप झिंक्वाण, महेंद्र नेगी, दिनेश रावत, मुकुल बिष्ट, लक्ष्मण बिष्ट, नगर अध्यक्ष धीरेंद्र गरोड़िया, महिला जिलाध्यक्ष ऊषा रावत,युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष सूर्य प्रकाश पुरोहित सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed