फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Young woman missing from home found; married her boyfriend.

Chamoli News: घर से लापता युवती मिली, प्रेमी संग रचाई शादी

Mon, 27 Jul 2026 05:06 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Mon, 27 Jul 2026 05:06 PM IST
विज्ञापन
Young woman missing from home found; married her boyfriend.
थराली। घर से बिना बताए लापता हुई युवती (22) को थाना पुलिस ने सकुशल खोज निकाला। युवती ने अपनी मर्जी से शादी करने की बात कही जिसके बाद पुलिस ने उसके बालिग होने पर इच्छा अनुसार वैधानिक कार्रवाई कर उसे उसके पति के साथ भेज दिया। पुलिस के अनुसार 24 जुलाई को एक व्यक्ति ने अपनी पुत्री की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना थराली पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की। ग्वालदम पुलिस के अनुसार टीम ने मोबाइल सीडीआर और स्थानीय सूत्रों की मदद से 26 जुलाई को युवती को खोज निकाला। पूछताछ में युवती ने स्पष्ट किया कि उसने अपनी स्वेच्छा से एक युवक के साथ विवाह कर लिया है और वह उसी के साथ रहना चाहती है। पुलिस ने बालिग युवती के बयान दर्ज कर उसे उसके पति के साथ भेज दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed