{"_id":"6a2d945a017c6ccf21065f2b","slug":"3400-candidates-will-take-the-graduate-level-exam-today-at-10-centers-champawat-news-c-229-1-alm1014-140379-2026-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: 10 केंद्रों पर 3400 अभ्यर्थी आज देंगे स्नातक स्तरीय परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: 10 केंद्रों पर 3400 अभ्यर्थी आज देंगे स्नातक स्तरीय परीक्षा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Sat, 13 Jun 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंपावत। जिले में 14 जून को उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से 10 केंद्रों पर स्नातक स्तरीय परीक्षा होगी। अपर जिलाधिकारी कृष्ण नाथ गोस्वामी ने बताया कि परीक्षा जिले के दो विकासखंडों में आयोजित की जाएगी। इसके लिए चंपावत विकासखंड में चार और लोहाघाट में छह केंद्र बनाए गए हैं।
उन्होंने कहा कि जिले के सभी परीक्षा केंद्रों में लगभग 3400 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा के लिए सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। प्रत्येक केंद्र में नामित मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। कहा कि सभी परीक्षा केंद्रों में भारतीय न्याय संहिता की धारा-163 लागू रहेगी। उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर के दायरे को प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित किया गया है। परीक्षा केंद्रों के आसपास ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों के अलावा किसी भी बाहरी व्यक्ति के प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। इसके अलावा उन्होंने आस-पास स्थित दुकानें में भी पुलिस को चेकिंग के निर्देश भी दिए हैं।
.........
परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया
चंपावत। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय लिखित परीक्षा के लिए शनिवार को एसडीएम लोहाघाट नीतू डांगर ने परीक्षा केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सेक्टर मजिस्ट्रेटों के साथ सुरक्षा प्रबंधों, अभ्यर्थियों के बैठने की व्यवस्था, विद्युत आपूर्ति, पेयजल आदि व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि परीक्षा सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक आयोजित होगी। संवाद