सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Roads to reach 20 villages in border district Champawat; development landscape set to transform.

Champawat News: सीमांत चंपावत के 20 गांवों तक पहुंचेगी सड़क, बदलेगी विकास की तस्वीर

संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sat, 13 Jun 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
Roads to reach 20 villages in border district Champawat; development landscape set to transform.
विज्ञापन
चंपावत। जनपद चंपावत के विकासखंड पाटी और बाराकोट के 20 दूरस्थ गांवों को सड़क संपर्क से जोड़ेंगे। राष्ट्रीय ग्रामीण अवसंरचना विकास एजेंसी (एनआरआईडीए) भारत सरकार से प्रथम चरण के तहत इन गांवों को सड़क संपर्क से जोड़ने के लिए स्वीकृति प्रदान की है।

डीएम मनीष कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा निर्देशन में सीमांत और दूरस्थ क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में यह महत्वपूर्ण उपलब्धि है। सड़क संपर्क स्थापित होने से ग्रामीणों को शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, व्यापार और अन्य मूलभूत सेवाओं तक पहुंच सुगम होगी। साथ ही स्थानीय उत्पादों को बाजार तक पहुंचाने में भी आसानी होगी और ग्रामीण अर्थव्यवस्था भी मजबूत होगी। विकासखंड पाटी के बसानजोगा, बसवारी, भिंगराड़ा, बिनवाल गांव, चौराकोट, धौंराग, कमलेख, करौली, मंगललेख, मौलानजाख, मौनकांडा, मूलाकोट, परेवा, पाटनगांव, तोलारंकुरी और वालिक गांव शामिल हैं। जबकि विकासखंड बाराकोट के बैडा बैडवाल, वलसो, बंतोली और काकड़ी गांवों को भी सड़क सुविधा से जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि जनपद के दूरस्थ और सीमांत क्षेत्रों को सड़क संपर्क से जोड़ना प्रशासन की प्राथमिकताओं में शामिल है। सीएम के आदर्श चंपावत विजन के अनुरूप जनपद के अंतिम छोर पर बसे प्रत्येक गांव तक विकास की किरण पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed