सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Leopard attacks young man returning home after work; he has a narrow escape.

Champawat News: मजदूरी कर घर जा रहे युवक पर तेंदुए का हमला, बाल-बाल बचा

संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sat, 13 Jun 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
Leopard attacks young man returning home after work; he has a narrow escape.
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। बाराकोट क्षेत्र में एक बार फिर से तेंदुए की दहशत बढ़ने लगी है। तेंदुए ने बाराकोट ब्लाॅक के रैघांव के सलानी तोक के एक युवक पर हमला कर उसे घायल कर दिया। घटना के बाद लोग दहशत में हैं।

जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि भवान कालाकोटी ने बताया कि सलानी तोक निवासी हरीश सिंह (44) पुत्र राम सिंह मजदूरी कर नदी से घर लौट रहा था। कामाज्यूला और सिमलखेत के बीच अपने तीन शावकों के साथ घूम रहे तेंदुए ने उन पर हमला कर पैर पकड़ दिया। तेंदुए के हमले से उनके पैर में पंजे के निशान लगे हुए हैं। हरीश के चीखने-चिल्लाने पर तेंदुआ भाग गया। रेंजर राजेश कुमार जोशी ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर तेंदुआ प्रभावित क्षेत्र में टीम भेज दी गई है। घायल युवक का इलाज कर घर छोड़ा गया है। उन्होंने स्थानीय लोगों से सावधानी बरतने और बच्चों को अकेला न छोड़ने की अपील की गई है। वन विभाग की टीम क्षेत्र में गश्त बढ़ा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

...........
अस्कोट के च्यूरी में तेंदुए ने जमाया डेरा
अस्कोट(पिथौरागढ़)। क्षेत्र में फिर से तेंदुआ सक्रिय हो गया है। क्षेत्र के खोलिया गांव में तेंदुए ने डेरा जमाया है इससे ग्रामीण दहशत में हैं। हालात यह है कि शाम होते ही लोग घरों के भीतर दुबक रहे हैं।
विज्ञापन

खोलियागांव के च्यूरी में पिछले चार दिनों से तेंदुए की सक्रियता बनी हुई है। तेंदुआ दिन-दहाड़े घरों के आसपास नजर आ रहा है। दिन के समय तो लोग झुंड में बाहर निकलने की हिम्मत जुटा रहे हैं लेकिन शाम होते ही घरों के भीतर कैद होने के लिए मजबूर हैं। ग्रामीण पूर्व सैनिक सुशील कुमार और देवेंद्र उपाध्याय ने बताया कि गांव के आसपास तेंदुए की मौजूदगी से लोगों में डर है। ग्रामीण मवेशियों को भी जंगल नहीं ले जा पा रहे हैं। रेंजर पूरन देउपा ने कहा कि जल्द गश्त के टीम को गांव भेजकर तेंदुए की सक्रियता का पता लगाया जाएगा। इसके बाद ही आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed