सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   83 complaints were registered during the public meeting.

Champawat News: जनता मिलन कार्यक्रम में 83 शिकायतें दर्ज

संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Mon, 09 Mar 2026 10:54 PM IST
विज्ञापन
83 complaints were registered during the public meeting.
विज्ञापन
चंपावत। जिला सभागार में सोमवार को डीएम मनीष कुमार की अध्यक्षता में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में लोगों की समस्याएं सुनी गई। कार्यक्रम में दूर-दराज क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों ने अपनी विभिन्न समस्याएं डीएम के समक्ष रखीं। इस दौरान आई 83 शिकायतें के समाधान के लिए डीएम संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।
Trending Videos

डीएम मनीष कुमार ने कहा कि जनसामान्य की समस्याओं का समयबद्ध और प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। जनता मिलन कार्यक्रम में खेतीखान के प्रदीप जोशी ने जमीनी विवाद, ग्राम मैरोली के सुरेश चंद्र और नारायण दत्त ने गांव में सोलर स्ट्रीट लाइट समस्या, ग्राम बिरगुल के नारायण दत्त जोशी ने कान की मशीन, ग्राम चौड़ा राजपुरा की मोती देवी ने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने, त्यारकुड़ा वार्ड की बसंती तिवारी ने घर की छत से गुजर रही हाईटेंशन लाइन हटाने, नागनाथ वार्ड के योगेश जोशी ने बरसाती नाले के निर्माण, ग्राम हरम (मंच) की जयंती देवी ने तेंदुए के दुधारू गाय को मारने की शिकायत दर्ज कराई। कार्यक्रम में सीडीओ डॉ. जीएस. खाती, एडीएम कृष्णनाथ गोस्वामी, एसडीएम सदर अनुराग आर्या, डीडीओ दिनेश सिंह दिगारी, सीईओ मान सिंह, मुख्य कृषि अधिकारी धनपत कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed