{"_id":"699b3a47671aaea33803a502","slug":"a-massive-fire-broke-out-in-a-cowshed-buffaloes-and-goats-were-burnt-alive-champawat-news-c-229-1-shld1026-135921-2026-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: गोशाला में लगी भीषण आग, भैंस और बकरियां जिंदा जलीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: गोशाला में लगी भीषण आग, भैंस और बकरियां जिंदा जलीं
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Sun, 22 Feb 2026 10:47 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। नेपाल सीमा से लगे लोहाघाट ब्लाॅक के सैलपेडू में एक गोशाला में आग लगने दो बकरी और एक भैंस की जलकर मौत हो गई। हालांकि समय रहते ग्रामीणों ने एक बैल और एक भैंस को सुरक्षित बचा लिया।
बीती शनिवार देर रात गांव के हयात सिंह, इंद्र सिंह और रजनी देवी की संयुक्त गोशाला में अचानक आग लग गई। गोशाला घर से करीब 40 मीटर दूर थी। इस कारण आग लगने की घटना का देर से पता चला। गोशाला की ओर से धुआं देखने के बाद ग्रामीण भगवती देवी, रघुवर सिंह, शांति देवी, गीता देवी, आशा देवी, प्रधान राधिका देवी, तारी सामंत, नीलू देवी आदि ने आग को बुझाने और मवेशियों को बाहर निकालने में मदद की। किसी तरह बमुश्किल एक-एक बैल और भैंस को सुरक्षित निकाला।
सूचना पर रविवार को एसडीएम नीतू डांगर ने मौके पर जाकर नुकसान का जायजा लिया। प्रधान प्रतिनिधि चंचल सिंह, गोविंद सामंत, ध्रुव सामंत, प्रेम सिंह, सुभाष जोशी, डूंगर सामंत आदि गांव वाली ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग उठाई है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X