{"_id":"699b3ab184c5488ea80594e6","slug":"leopard-drags-pet-dog-from-courtyard-of-former-pradhans-house-tanakpur-news-c-229-1-alm1003-135909-2026-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: पूर्व प्रधान के घर के आंगन से पालतू कुत्ते को घसीट ले गया तेंदुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: पूर्व प्रधान के घर के आंगन से पालतू कुत्ते को घसीट ले गया तेंदुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Sun, 22 Feb 2026 10:49 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। बनबसा क्षेत्र में तेंदुए की दहशत बरकरार है। बीती रात पचपकरिया गांव से पूर्व प्रधान के घर के आंगन से तेंदुआ पालतू कुत्ते को घसीट कर ले गया। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद ग्रामीणों में दहशत बढ़ गई है। लोगों ने वन विभाग से क्षेत्र गश्त करने और तेंदुए को पकड़ने की मांग की है।
बीते शनिवार की रात को पचपकरिया के पूर्व प्रधान महेश मुरारी के आवास के आंगन में उनका पालतू कुत्ता सोया हुआ था। इसी बीच अचानक एक तेंदुआ वहां पहुंचा और कुत्ते को घसीट कर ले गया। बता दें कि गढ़ीगोठ क्षेत्र से फागपुर तक तेंदुआ आए दिन दिखाई दे रहा है जिससे ग्रामीण सहमे हुए हैं। तेंदुआ कई मवेशियों और पालतू कुत्तों को निवाला बना चुका है। पीड़ितों के अलावा पचपकरिया के ग्रामीणों ने वनविभाग से तेंदुए को पकड़ अन्यत्र पहुंचाने की मांग की है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X