{"_id":"699b410b9914eca9fd08e1d0","slug":"thapa-xi-progressed-to-the-next-round-after-registering-a-win-champawat-news-c-229-1-alm1003-135923-2026-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: जीत दर्ज कर थापा इलेवन अगले चक्र में पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: जीत दर्ज कर थापा इलेवन अगले चक्र में पहुंचा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Sun, 22 Feb 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। भजनपुर खेल मैदान में चल रहे वेटरन क्रिकेट टूर्नामेंट में थापा इलेवन नगला ने टनकपुर लीजेंड को हरा कर अगले चक्र में प्रवेश किया।
भजनपुर में आयोजित पहले वेटरन क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को टनकपुर लीजेंड और थापा इलेवन नगला के बीच मुकाबला खेला गया। पहले बल्लेबाजी कर टनकपुर की टीम ने निर्धारित ओवरों में सात विकेट पर 126 रन बनाए। दीपक सेठी ने सर्वाधिक 60 रन बनाए। जवाब में थापा इलेवन ने निर्धारित ओवरों में छह विकेट खोकर जीत हासिल कर ली।
रमेश भंडारी ने सर्वाधिक 78 रनों का योगदान दिया। अंपायर निखिल सोनी, सत्येंद्र भट्ट और स्कोरर दीपांशु रहे। आंखों देखा हाल दीपेंद्र चंद ने सुनाया। मैच आयोजन में कमेटी अध्यक्ष उमेश भट्ट, शिव चंद, जंग बहादुर थापा, जगदीश चंद जग्गू, योगेश चंद आदि ने सहयोग दिया। आयोजकों ने बताया कि सोमवार को भट्ट इलेवन और एसीसी चंदनी के बीच मैच खेला जाएगा।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X