सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Bus services to Bareilly and Rishikesh have been suspended due to a shortage of buses.

Champawat News: बसों की कमी के चलते बरेली और ऋषिकेश की बस सेवा बंद

संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Mon, 09 Mar 2026 10:57 PM IST
विज्ञापन
Bus services to Bareilly and Rishikesh have been suspended due to a shortage of buses.
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। रोडवेज के लोहाघाट डिपो में बसों की कमी के चलते यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बसों की कमी के चलते बरेली और ऋषिकेश की सेवाएं भी प्रभावित हो रही हैं। वर्तमान में डिपो के पास 35 बसें हैं।
Trending Videos

लोहाघाट डिपो में वर्तमान में 29 बसों का संचालन मैदानी क्षेत्रों के लिए किया जा रहा है। डिपो में 16 नई बसों में से 14 बसों का संचालन दिल्ली रूट और दो बसों का संचालन देहरादून के लिए किया जा रहा है। लोहाघाट से दिल्ली, गुरुग्राम, फरीदाबाद, देहरादून, बरेली, काशीपुर, हल्द्वानी, नैनीताल आदि रूटों पर बसों का संचालन किया जा रहा है। जबकि बसों की कमी के चलते पहली मार्च से बरेली की एक सेवा और ऋषिकेश के लिए बस का संचालन नहीं हो पा रहा है, इससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यात्रियों को बरेली और ऋषिकेश जाने के लिए कई बार संघर्ष करना पड़ रहा है। इधर लोगों और जन प्रतिनिधियों ने रोडवेज प्रबंधन से डिपो को 20 नई बसें दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--

बसों की कमी के चलते ऋषिकेश और बरेली की बस सेवाएं एक मार्च से प्रभावित हैं। डिपो में वर्तमान में 35 बसें हैं, इनमें से पर्वतीय क्षेत्र का मानक पूरा कर चुकी छह बसों का संचालन टनकपुर से किया जा रहा है। डिपो को कुछ और बसें मिलने की उम्मीद है।
जगत नारायण, वरिष्ठ स्टेशन प्रभारी रोडवेज
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed