सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Crowds of vehicles in the market, vehicles stuck in traffic jam

Champawat News: बाजार में वाहनों की भीड़, जाम में फंसी गाड़ियां

संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Mon, 09 Mar 2026 10:56 PM IST
विज्ञापन
Crowds of vehicles in the market, vehicles stuck in traffic jam
विज्ञापन
चंपावत। नगर के मुख्य बाजार क्षेत्र में सोमवार सुबह वाहनों की क्षमता अधिक होने के चलते कुछ देर के लिए जाम की स्थिति बन गई। सड़क पर वाहनों की संख्या अधिक होने से दोनों ओर लंबी कतारें लग गई जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इस दौरान एक एंबुलेंस भी कुछ समय के लिए जाम में फंस गई।
Trending Videos

दोपहर के समय बाजार में खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ बढ़ने के साथ ही दोपहिया और चारपहिया वाहनों की संख्या अचानक अधिक हो गई। नगर क्षेत्र में कई जगहों में निर्माण कार्य के चलने से सड़क संकरी होने और कई स्थानों पर सड़क किनारे वाहनों के खड़े होने के कारण यातायात प्रभावित रहा। देखते ही देखते दोनों ओर वाहनों की लाइन लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान एक एंबुलेंस भी फंस गई। सायरन बजने पर आसपास के लोगों और वाहन चालकों ने तत्परता दिखाते हुए अपने वाहनों को किनारे किया। तब जाकर एंबुलेंस निकल सकी। कुछ देर बाद स्थिति सामान्य हो गई और यातायात धीरे-धीरे सुचारु रूप से चलने लगा। बाजार क्षेत्र में वाहनों की बढ़ती संख्या और सीमित स्थान के कारण अक्सर इस तरह की समस्या सामने आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed