{"_id":"69af0408da9838fb5204626b","slug":"underground-drinking-water-scheme-will-gain-momentum-in-champawat-champawat-news-c-229-1-shld1026-136537-2026-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: चंपावत में अंडरग्राउंड पेयजल योजना को मिलेगी गति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: चंपावत में अंडरग्राउंड पेयजल योजना को मिलेगी गति
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Mon, 09 Mar 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। राज्य सरकार के पेश बजट को लोगों ने सराहा है। बजट में चंपावत जिले में बन रही पेयजल योजना के लिए प्रावधान रखा गया। चंपावत और टनकपुर अंडरग्राउंड पेयजल लाइन का निर्माण किया जा रहा है। इससे आगामी 30 वर्षों तक पानी की समस्या नहीं रहेगी।
चंपावत में 123 किमी नवीन पेयजल लाइन बिछाने का काम उत्तराखंड शहरी क्षेत्र विकास ऐजेंसी के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। इसमें नगर में 3.5 एमएलडी क्षमता के अतिरिक्त जल उपचार संयंत्र, 1100 केएल क्षमता का अतिरिक्त स्वच्छ पानी का जलाशय, 1800 केएल क्षमता के तीन नए भूतल जलाशय बनाए जाने के साथ ही 900 केएल, 450 केएल, 400 केएल के टैंक बनाने का काम किया जा रहा है। इसके निर्माण के बाद लोगों को पानी की समस्या से निजात मिलेगी।
टनकपुर में भी 117 करोड़ की लागत से नई पेयजल लाइन बिछाने का काम संस्था की देखरेख में किया जा रहा है। वहीं बजट में मुख्यमंत्री महिला सतत आजीविका योजना के लिए दो करोड़, गंगा गाय महिला डेरी विकास योजना के लिए पांच करोड़ और प्रसूता महिलाओं के लिए संचालित ईजा-बोई शगुन योजना के लिए कुल 122 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इससे महिलाओं में खुशी की लहर है।
-- -
राज्य के बजट में चंपावत में अंडरग्राउंड पेयजल निर्माण के लिए बजट मिलने से काम में तेजी आएगी। 30 सालों के लिए नगर की आबादी के लिए पेयजल निर्माण का काम किया जा रहा है।
विकास साह, नगर व्यापार संघ अध्यक्ष, चंपावत।
--
बजट में महिलाओं के लिए काफी कुछ है। मुख्यमंत्री महिला सतत आजीविका योजना के लिए दो करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है, इससे महिलाओं को काफी लाभ मिलेगा।
हीरा देवी, कांडा, चंपावत
Trending Videos