{"_id":"6a85fb95e59910539c0db737","slug":"education-of-over-30-children-disrupted-due-to-the-swelling-of-the-quairala-river-champawat-news-c-229-1-cpt1009-143271-2026-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: क्वैराला नदी के उफान से 30 से अधिक बच्चों की पढ़ाई प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: क्वैराला नदी के उफान से 30 से अधिक बच्चों की पढ़ाई प्रभावित
Thu, 20 Aug 2026 12:23 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Thu, 20 Aug 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। क्वैराला नदी का जलस्तर बढ़ने से अमोड़ी क्षेत्र के भलुवागाड़ी गांव का पैदल रास्ता बह गया है। इसके चलते 30 से अधिक स्कूली बच्चों की पढ़ाई तीन दिनों से ठप है। कक्षा एक से छह तक के बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं।
जिला मुख्यालय से करीब 29 किलोमीटर दूर स्थित राजकीय इंटर कॉलेज अमोड़ी में भलुवागाड़ी गांव से रोजाना 40 से 50 बच्चे पढ़ने आते हैं। छोटे बच्चों के लिए नदी पार करना बेहद जोखिम भरा है। अभिभावक उन्हें स्कूल भेजने से कतरा रहे हैं। वहीं, बड़ी कक्षाओं के छात्र जान जोखिम में डालकर चट्टानों के रास्ते स्कूल पहुंच रहे हैं। रास्ते में थोड़ी सी भी चूक होने पर बड़ी दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों ने बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है। ग्रामीण बलदेव भट्ट, मोहन चंद्र भट्ट, जगदीश चंद्र, कृष्णानंद, शंकर दत्त और हेतराम भट्ट ने बच्चों के साथ बड़ी दुर्घटना की आशंका जताई है। उन्होंने जिला प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की। ग्रामीणों ने प्रशासन से बच्चों और अन्य लोगों के लिए सुरक्षित वैकल्पिक रास्ते की मांग की है। मुख्य कार्यकारी अधिकारी मान सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में अभी आया है, इस पर कार्रवाई की जाएगी।