फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   In-principle approval granted for the construction of a multi-level parking facility in Devidhura.

Champawat News: देवीधुरा में बहुमंजिला पार्किंग के निर्माण को मिली सैद्धांतिक मंजूरी

Wed, 19 Aug 2026 11:15 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Wed, 19 Aug 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
In-principle approval granted for the construction of a multi-level parking facility in Devidhura.
चंपावत। विश्व प्रसिद्ध देवीधुरा धाम क्षेत्र में लंबे समय से चली आ रही पार्किंग की समस्या के समाधान की दिशा में कदम बढ़ा है। ग्राम देचमार, तहसील पाटी में प्रस्तावित मल्टीलेवल पार्किंग परियोजना को 9.80 करोड़ रुपये की सैद्धांतिक मंजूरी मिल गई है। इसमें 83 कारों के खड़े होने की व्यवस्था होगी।
विज्ञापन

विभागीय व्यय समिति ने परियोजना के लिए 980.23 लाख रुपये की लागत को मंजूरी दी है। अब प्रस्ताव वित्त विभाग को भेजा जाएगा। परियोजना के तहत पार्किंग के अलावा शौचालय और केयरटेकर कक्ष भी बनाए जाएंगे। इसके लिए ग्राम देचमार पट्टी देवीधुरा में 0.88 हेक्टेयर पंचायत वन भूमि चिह्नित की गई है। वन विभाग से भी परियोजना को सैद्धांतिक स्वीकृति मिल चुकी है।
विज्ञापन

पहले परियोजना का आगणन 994.80 लाख रुपये तैयार किया गया था। नियोजन विभाग के तकनीकी संप्रेक्षा प्रकोष्ठ (टीएसी) के परीक्षण के बाद इसकी लागत 980.23 लाख रुपये निर्धारित की गई। डीएम मनीष कुमार ने बताया कि मल्टीलेवल पार्किंग बनने से देवीधुरा में यातायात व्यवस्था बेहतर होगी। वर्षभर दर्शन के लिए पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को भी वाहनों की पार्किंग की सुविधा मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बगवाल मेले में बढ़ जाता है वाहनों का दबाव
देवीधुरा में प्रतिवर्ष प्रसिद्ध बगवाल मेले का आयोजन होता है। मेले के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक पहुंचते हैं, जिससे क्षेत्र में वाहनों का दबाव बढ़ जाता है। पर्याप्त पार्किंग व्यवस्था नहीं होने के कारण वाहन सड़क किनारे खड़े किए जाते हैं और कई बार जाम की स्थिति बनती है।

मल्टीलेवल पार्किंग बनने के बाद वाहनों को निर्धारित स्थान पर खड़ा करने की सुविधा मिलेगी। इससे बगवाल मेले के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारु होने के साथ ही वर्षभर देवीधुरा पहुंचने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को भी राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed