{"_id":"6a85fbdd3393f649e70d8226","slug":"the-chief-ministers-championship-trophy-khel-mahakumbh-will-begin-on-september-1st-champawat-news-c-229-1-cpt1009-143264-2026-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: एक सितंबर से शुरू होगा मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी खेल महाकुंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: एक सितंबर से शुरू होगा मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी खेल महाकुंभ
Thu, 20 Aug 2026 12:24 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Thu, 20 Aug 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। जिले में एक सितंबर से मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी खेल महाकुंभ का आयोजन किया जाएगा। इसका उद्देश्य ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की खेल प्रतिभाओं की पहचान कर उन्हें बेहतर मंच उपलब्ध कराना है। प्रतियोगिताओं के माध्यम से न्याय पंचायत से लेकर राज्य स्तर तक खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा।
खेल महाकुंभ का आयोजन युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग, शिक्षा विभाग, खेल विभाग और पंचायती राज विभाग के सहयोग से किया जा रहा है। इसमें 14 और 19 वर्ष से कम आयु वर्ग के बालक-बालिकाएं प्रतिभाग करेंगे। कबड्डी, खो-खो, एथलेटिक्स, वॉलीबॉल, फुटबॉल और बैडमिंटन समेत विभिन्न खेलों की प्रतियोगिताएं होंगी। एथलेटिक्स में दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, गोला फेंक और रिले जैसी स्पर्धाएं शामिल हैं।
आयोजकों के अनुसार खेल महाकुंभ का उद्देश्य गांवों और विद्यालयों में छिपी खेल प्रतिभाओं को सामने लाकर उन्हें आगे बढ़ने का अवसर देना है। इसके साथ ही युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और नशे से दूर रहने के लिए भी प्रेरित किया जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ओर से खेलों के माध्यम से युवाओं को सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने पर जोर दिया जा रहा है। खेल प्रतिभाओं को उचित मंच और अवसर मिलने से वे अपनी क्षमता को पहचानकर आगे बढ़ सकेंगे।
विज्ञापन
न्याय पंचायत से राज्य स्तर तक होंगे मुकाबले
खेल महाकुंभ की प्रतियोगिताएं न्याय पंचायत, विधानसभा, संसदीय और राज्य स्तर पर चरणबद्ध तरीके से होंगी। न्याय पंचायत स्तर पर चयनित खिलाड़ी विधायक चैंपियनशिप ट्रॉफी के तहत विधानसभा स्तर पर प्रतिभाग करेंगे। इसके बाद चयनित खिलाड़ी सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी में खेलेंगे। अंत में चयनित प्रतिभाएं मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी के तहत राज्य स्तर पर प्रतिभाग करेंगी। इच्छुक खिलाड़ियों के लिए पंजीकरण अनिवार्य है। खिलाड़ी www.khelouk.in/registration पर ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं।