{"_id":"69f7835006fcb40e3702dbd1","slug":"elephant-enters-village-and-causes-havoc-villagers-drive-it-away-by-raising-an-alarm-tanakpur-news-c-229-1-shld1007-138685-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: गांव में घुसे हाथी ने की तोड़फोड़, ग्रामीणों ने शोर मचाकर भगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: गांव में घुसे हाथी ने की तोड़फोड़, ग्रामीणों ने शोर मचाकर भगाया
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Sun, 03 May 2026 10:48 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। शारदा वन रेंज से सटे गैंडाखाली नंबर एक और उचौलीगोठ के बाद अन्य गांवों में घुसकर हाथी ने नुकसान करना शुरू कर दिया है। ताजा मामले में हाथी ने नायकगोठ में एक दुकान का शटर तोड़ दिया और एक ग्रामीण की कच्ची झोपड़ी को तहस -नहस कर दिया। ग्रामीणों ने शोर मचाकर बमुश्किल हाथी को भगाया। ग्रामीणों ने विभाग से जल्द उचित कदम उठाने और मुआवजा देने की मांग की है।
शनिवार को ही गैंडाखाली नंबर एक और उचौलीगोठ में हाथी के उत्पात से त्रस्त ग्रामीणों ने शारदा वन रेंज में अधिकारियों का घेराव कर रोष जताया था। रात को फिर हाथी रेंज से सटे नायकगोठ क्षेत्र में घुस आया। ग्राम प्रधान कंचन देवी ने बताया कि रात करीब 12 बजे हाथी गांव में घुस आया। हाथी ने गांव में कपिल शर्मा की परचून की दुकान का शटर तोड़कर डाला। इसके बाद मनु राज सक्सेना की झोपड़ी को तहस नहस कर दिया। इसके अलावा जितेंद्र सिंह के घर का मुख्य गेट भी तोड़ दिया। जाग होने पर ग्रामीणों ने शोर मचाया। देर रात तक ग्रामीण हाथी को भगाते रहे। बमुश्किल हाथी जंगल की ओर वापस लौटा। इधर शारदा वन रेंजर सुनील शर्मा ने बताया कि विभाग की ओर से हाथी पर नजर रखने के लिए अलग से टीम गठित कर दी है। लगातार उसके मूवमेंट पर नजर रखी जा रही है। ड्रोन से भी हाथी पर नजर है। उन्होंने ग्रामीणों से जंगल में जाने से बचने और सतर्क रहने की अपील की है।
Trending Videos