सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   The Executive Committee of the District Karate Association will be reconstituted soon.

Champawat News: जिला कराटे एसो. की कार्यकारिणी का जल्द होगा पुनर्गठन

संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sun, 03 May 2026 10:51 PM IST
विज्ञापन
The Executive Committee of the District Karate Association will be reconstituted soon.
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। जिला कराटे एसोसिएशन की बैठक में कार्यकारिणी के पुनर्गठन के विस्तार पर चर्चा की गई। रविवार को जिला कराटे एसोसिएशन के सचिव व कराटे कोच दीपक सिंह अधिकारी की अध्यक्षता पर बैठक हुई। इस दौरान कराटे के जरिये बच्चों के भविष्य को संवारने, बच्चों को और बेहतर प्रशिक्षण देकर उनकी प्रतिभा को निखारने आदि पर भी चर्चा की गई। सचिव ने बताया कि इससे पूर्व दो बैठकों का आयोजन किया गया है। इस दौरान सर्वसम्मति से एसोसिएशन के पदाधिकारियों के गठन पर चर्चा हुई जिसमें अभिभावकों और पदाधिकारियों ने अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष, उपसचिव, सदस्य, मुख्य संरक्षक और संरक्षक के पदों के गठन पर अपने विचार रखे। वक्ताओं ने कहा कि जल्द ही एसोसिएशन की कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया जाएगा। वहां राजू गड़कोटी, ज्ञान प्रकाश शर्मा, मनोज साह, राम प्रसाद, अशोक गहतोड़ी, हेमंत गड़कोटी, हेमा अधिकारी, बबीता अधिकारी, भरत सिंह बिष्ट आदि थे। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed