{"_id":"69f7871c99190143cd08d5b9","slug":"more-than-15000-devotees-bowed-their-heads-at-the-shrine-of-maa-purnagiri-tanakpur-news-c-229-1-shld1007-138700-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: 15 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने मां पूर्णागिरि के दरबार में शीश नवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: 15 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने मां पूर्णागिरि के दरबार में शीश नवाया
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Sun, 03 May 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
मां पूर्णागिरि धाम में मां के दर्शन के लिए आगे बढ़ते श्रद्धालु। स्रोत: समिति
विज्ञापन
पूर्णागिरि/टनकपुर (चंपावत)। मां पूर्णागिरि मेले में श्रद्धालुओं के उमड़ने से माहौल भक्तिमय बना हुआ है। 15 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन किए। बारिश के कारण श्रद्धालुओं को गर्मी से राहत मिली।
रविवार को अवकाश के चलते सुबह से ही मेला स्पेशल ट्रेन के साथ एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनें खासी संख्या में श्रद्धालु आते रहे। पड़ाव क्षेत्र में मां के जयकारों की गूंज रही। मंदिर समिति अध्यक्ष किशन तिवारी ने बताया कि मां के दर्शन के लिए समिति की ओर से 24 घंटे व्यवस्था की गई है। इसके लिए समिति के स्वयंसेवक तैनात हैं। सुबह और शाम को दर्शन के लिए लंबी लाइन लगी।
इस बीच मेला मजिस्ट्रेट डाॅ. ललित मोहन तिवारी भी ठूलीगाड़ से लेकर भैरव मंदिर और पैदल मार्ग पर व्यवस्थाओं का जायजा लेते रहे। इधर, नगर के शारदा घाट पर मां के दर्शन के बाद स्नान के लिए दिनभर श्रद्धालुओं के जत्थे आना जारी रहे। श्रद्धालु स्नान के बाद बैराज मार्ग होकर नेपाल के ब्रह्मदेव मंडी में बाबा सिद्धनाथ के दर्शन को जाते रहे जिससे ब्रह्मदेव मंडी में भी काफी भीड़ रही।
Trending Videos