सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Thapliyalkhera village will light up as soon as government approval is received.

Champawat News: शासन की अनुमति मिलते ही रोशन हो जाएगा थपलियालखेड़ा गांव

संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sun, 03 May 2026 10:58 PM IST
विज्ञापन
Thapliyalkhera village will light up as soon as government approval is received.
विज्ञापन

Trending Videos
टनकपुर (चंपावत)। तीन ओर से नेपाल से घिरे दूरस्थ वन भूमि पर बसे थपलियालखेड़ा गांव में ग्रामीणों की मूलभूत सुविधाओं की पहल तेज हो गई है। लंबी जद्दोजहद के बाद ऊर्जा निगम की ओर से गांव के करीब 40 परिवारों के घर रोशन करने के लिए लाइन बिछा दी गई है। अब शासन से अनुमति मिलते ही बिजली कनेक्शन दे दिया जाएगा। वर्तमान में ग्रामीण सोलर लाइट के भरोसे हैं।
थपलियालखेड़ा में करीब 40 परिवार के 240 से अधिक सदस्य निवास करते हैं। वन भूमि पर बसे ग्रामीण बिजली, सड़क आदि सुविधा से महरूम हैं। समाजसेवी प्रकाश राय ने बताया कि शासन के समक्ष निरंतर बिजली सुविधा देने की मांग की जा रही है। यहां के ग्रामीण सोलर लाइट के भरोसे अपना काम चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण गोविंद महर ने ऊर्जा निगम से जल्द लाइन को चालू करने और कनेक्शन देने की मांग उठाई है। इधर, विभागीय अधिकारियों के अनुसार ऊर्जा निगम की ओर से टनकपुर नगर से बिजली की लाइन बिछा दी गई है। यूपीसीएल ने करीब 30 लाख से अधिक की लागत से काम किया है।
कोट
थपलियालखेड़ा में बिजली की लाइन करीब पांच माह पहले बिछा दी गई है। शासन से कनेक्शन देने के लिए अनुमति मिलने का इंतजार है। अनुमति मिलते ही गांव में कैंप लगा कर कनेक्शन लगा दिए जाएंगे। - विजय सकारिया, ईई, ऊर्जा निगम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed