{"_id":"69f782c964b164d2590a05e1","slug":"folk-singers-darshan-govind-and-khushi-will-perform-at-the-star-night-champawat-news-c-229-1-shld1026-138705-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: स्टार नाइट में लोक गायक दर्शन, गोविंद और खुशी देंगे प्रस्तुति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: स्टार नाइट में लोक गायक दर्शन, गोविंद और खुशी देंगे प्रस्तुति
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Sun, 03 May 2026 10:45 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos
चंपावत। नगर पालिका परिषद की ओर से आयोजित गोल्ज्यू महोत्सव-2026 का शुभारंभ गोरलचौड़ मैदान चार मई को होगा। स्टार नाइट में प्रसिद्ध लोक गायक दर्शन फर्स्वाण, गोविंद दिगारी और खुशी दिगारी अपनी प्रस्तुति देंगे। 13 मई तक चलने वाले 10 दिवसीय महोत्सव का सोमवार को भव्य कलश यात्रा के साथ शुभारंभ होगा। स्वागत अभिनंदन समारोह और विद्यालयों, सांस्कृतिक दल आकर्षक प्रस्तुतियां देंगे।
पालिकाध्यक्ष प्रेमा पांडेय और अधिशासी अधिकारी भरत त्रिपाठी ने बताया कि चार, पांच और छह मई को प्रतिदिन रात्रि आठ बजे से स्टार नाइट का आयोजन किया जाएगा। पांच और छह मई को शाम चार बजे से स्थानीय कलाकारों और विद्यालयी बच्चों एवं अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों की विशेष प्रस्तुतियां होंगी। महोत्सव के दौरान 10 दिनों तक विभिन्न विभागों की विकास प्रदर्शनी, स्वयं सहायता समूहों के स्टॉल, पारंपरिक हस्तशिल्प उत्पाद और उत्तराखंड के प्रसिद्ध स्थानीय व्यंजनों के स्टॉल आकर्षण का केंद्र रहेंगे।
उन्होंने बताया कि पांच मई को लोकगायिका माया उपाध्याय, लोक गायक इंदर आर्य और नीरज चुफाल कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। छह मई को कुमाऊंनी कलाकार श्वेता महारा, गायक फौजी ललित मोहन जोशी, स्वामी भट्ट, सौरभ मैठानी और हरि जोशी आदि अपनी प्रस्तुतियों से समा बांधेंगे।