सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Lightning strikes residential house; occupants have a narrow escape.

Champawat News: आवासीय मकान में गिरी बिजली, बाल-बाल बचे लोग

संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Wed, 10 Jun 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
Lightning strikes residential house; occupants have a narrow escape.
टनकपुर में मकान की छत पर गिरी बिजली से बना गड्ढा। स्रोत: पीड़ित
विज्ञापन
टनकपुर/चंपावत। नगर से लगे गैंडाखाली नंबर तीन में बुधवार शाम पांच बजे हल्की बारिश के बीच बिजली गिरने से मकान की छत में बड़ा गड्ढा बन गया, इससे लिंटर में रखी पानी की टंकी क्षतिग्रस्त हो गई। घर बिजली लाइन और उपकरण फुंक गए। गनीमत रही कि हादसे के दौरान परिवार के लोग घर में ही थे।

मकान स्वामी कुलदीप चंद्र ने बताया कि जोरदार धमाके के साथ छत में गड्ढा पड़ गया। परिवार के सदस्य बिजली गिरने के बाद घबराकर घर से बाहर आ गए। बताया कि बिजली गिरने से उपकरण नष्ट हो गए हैं, इससे उन्हें लाखों का नुकसान हुआ है। इधर टनकपुर-चंपावत एनएच पर ककराली गेट से कुछ आगे पर एक विशालकाय पेड़ गिर गया, इससे कुछ देर तक आवाजाही ठप हो गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed