{"_id":"69b2f95310dce11ac3038bc2","slug":"media-center-guest-house-and-community-hall-will-be-built-in-tanakpur-tanakpur-news-c-229-1-shld1007-136664-2026-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: टनकपुर में मीडिया सेंटर, गेस्ट हाउस और कम्युनिटी हॉल बनेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: टनकपुर में मीडिया सेंटर, गेस्ट हाउस और कम्युनिटी हॉल बनेंगे
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Thu, 12 Mar 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टनकपुर में 14.24 करोड़ की लागत से मीडिया सेंटर, गेस्ट हाउस, कम्युनिटी हॉल की स्वीकृति प्रदान की है। विधानसभा क्षेत्र चंपावत के पत्रकारों के लिए सौगात की पहली किस्त के एक करोड़ रुपये अवमुक्त करने का अनुमोदन भी प्रदान कर दिया है। जल्द कार्य शुरू होने की संभावना है।
डीएम मनीष कुमार ने बताया कि आधुनिक सुविधाओं से युक्त मीडिया सेंटर और गेस्ट हाउस का निर्माण जल्द शुरू होगा। इससे पत्रकारों के समाचार संकलन, संवाद, बैठक और अन्य गतिविधियों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी। इसके अलावा प्रस्तावित कम्युनिटी हॉल के निर्माण से स्थानीय सामाजिक, सांस्कृतिक और सार्वजनिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए भी एक व्यवस्थित स्थान उपलब्ध होगा। उन्होंने अधिकारियों को स्वीकृत परियोजनाओं के निर्माण कार्य को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
Trending Videos