सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Strictness on gas cylinders: 25-day gap mandatory, surprise inspection of agencies

Champawat News: गैस सिलिंडर पर सख्ती 25 दिन का अंतराल अनिवार्य, एजेंसियों का औचक निरीक्षण

संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Thu, 12 Mar 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
Strictness on gas cylinders: 25-day gap mandatory, surprise inspection of agencies
विज्ञापन
चंपावत। जिले में घरेलू रसोई गैस सिलिंडर की आपूर्ति सुचारु और कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन सख्त हो गया है। जिलाधिकारी मनीष कुमार के निर्देश पर गैस वितरण व्यवस्था के लिए नई गाइडलाइन जारी की गई है। अब 25 दिन के अंतराल के बाद ही रसोई गैस सिलिंडर मिलेगा।
Trending Videos



बृहस्पतिवार को उन्होंने विभिन्न तहसीलों में गैस एजेंसियों का औचक निरीक्षण किया। प्रशासन की ओर से जारी निर्देशों के अनुसार अब उपभोक्ताओं को गैस सिलिंडर लेने से पहले निर्धारित नंबर 7718955555 और 8454955555 पर बुकिंग कराना अनिवार्य होगा। इसके बाद उपभोक्ता छह अंकों के डीएसी नंबर को दिखाना होगा। इसके अलावा एक सिलिंडर लेने के बाद 25 दिन के अंतराल के बाद ही दूसरे सिलिंडर की बुकिंग की जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




लोहाघाट गैस एजेंसी में तहसीलदार मोहिउद्दीन के नेतृत्व में टीम ने स्टॉक रजिस्टर और गोदाम में मौजूद सिलिंडरों का मिलान किया। इस दौरान राजस्व निरीक्षक कमल उपाध्यक्ष और राजस्व उप निरीक्षक ऋषभ कुमार भी मौजूद रहे।



चंपावत में तहसीलदार बृजमोहन आर्या के नेतृत्व में गैस गोदाम का निरीक्षण किया गया। यहां बड़ी संख्या में गैस लेने पहुंचे उपभोक्ताओं की भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने मौके पर शांति व्यवस्था बनाए रखते हुए व्यवस्थित लाइन लगवाई। अधिकारियों ने गैस एजेंसी संचालकों को निर्देश दिए कि निर्धारित नियमों के अनुसार पारदर्शिता के साथ गैस का वितरण किया जाए। जिलाधिकारी मनीष कुमार ने चेतावनी दी है कि यदि कहीं भी सिलिंडरों की कालाबाजारी या निर्धारित मूल्य से अधिक वसूली की शिकायत मिली तो संबंधित के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।



-



गैस आपूर्ति से जुड़ी शिकायतों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी-



चंपावत। जिले में घरेलू गैस (एलपीजी) आपूर्ति से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए जिला प्रशासन ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। किसी उपभोक्ता को गैस आपूर्ति में दिक्कत, कालाबाजारी या अन्य कोई शिकायत हो तो वे जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र के दूरभाष नंबर 05965-230703 या टोल फ्री नंबर 1077 पर संपर्क कर सकते हैं। साथ ही उपभोक्ता 7895318895 (वॉट्सऐप) और 7579060090 नंबर पर भी अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि गैस वितरण से जुड़ी किसी भी समस्या की सूचना तत्काल इन नंबरों पर दें, ताकि समय पर समाधान किया जा सके। संवाद



गैस एजेंसी बिना बुकिंग रसोई गैस की नहीं कर रहा डिलीवरी



लोहाघाट (चंपावत)। रसोई गैस पाने के लिए आईओसी ने जारी नंबरों पर बुकिंग न होने से उपभोक्ताओं को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। रसोई गैस पाने के लिए गैस एजेंसी में आ रहे लोगों की बुकिंग न होने से उन्हें निराश होकर लौटना पड़ रहा है। हेमा देवी, कलावती देवी, चंद्रकांत, पुष्कर सिंह, अमर राम, जगत प्रकाश आदि का कहना है कि रसोई गैस के लिए फोन से बुकिंग अनिवार्य की गई है, लेकिन बुकिंग नहीं हो पा रही है। कहा कि रसोई गैस के लिए वह पिछले दो दिनों से लगातार मोबाइल में प्रयास कर रहे हैं, लेकिन बुकिंग नहीं हो रही है। बिना बुकिंग के गैस नहीं दी जा रही है। गैस एजेंसी के प्रबंधक उमेश सिंह का कहना है कि गैस बुकिंग सर्वर में दिक्कत आने से बुकिंग नहीं हो पा रही है। इसके लिए लगातार उच्चाधिकारियों से वार्ता की जा रही है। बताया बृहस्पतिवार को बुकिंग करने वाले 80 लोगों को गैस एजेंसी से गैस का वितरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed