सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   The weather has hit children hard, with fever and cough cases on the rise.

Champawat News: मौसम की मार बच्चों पर भारी, बढ़े बुखार और खांसी के मरीज

संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Thu, 12 Mar 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
The weather has hit children hard, with fever and cough cases on the rise.
विज्ञापन
चंपावत। इन दिनों मौसम में लगातार हो रहे बदलाव का असर बच्चों की सेहत पर पड़ रहा है। जिला अस्पताल में वायरल बुखार, सर्दी-खांसी और गले में संक्रमण से बच्चे बीमार हो रहे है। इनमें आठ साल से कम उम्र के बच्चे अधिक शामिल हैं। पिछले एक सप्ताह में जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की संख्या में करीब 30 से 40 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
Trending Videos

बालरोग विशेषज्ञ डॉ. स्वामी दयाल ने बताया कि मार्च के महीने में दिन और रात के तापमान में काफी अंतर देखने को मिल रहा है। मौसम में बदलाव के चलते बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता प्रभावित हो रही है, इससे वह वायरल संक्रमण की जल्दी चपेट में आ रहे हैं। अस्पताल में बुखार, खांसी, जुकाम और गले में दर्द की शिकायत लेकर रोजाना 50 से अधिक बच्चे पहुंच रहे हैं। शून्य से पांच वर्ष आयु वर्ग के बच्चों में वायरल और बुखार की समस्या ज्यादा हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बालरोग विशेषज्ञ डॉ. दयाल ने अभिभावकों को सलाह दी है कि बच्चों को मौसम के अनुसार कपड़े पहनाएं और सुबह-शाम ठंड से बचाकर रखें। ठंडे पानी और बाजार की खुली चीजों से परहेज कराएं। घर में साफ-सफाई और हाथ धोने की आदत को प्राथमिकता दें। यदि बच्चे को तेज बुखार, लगातार खांसी, सांस लेने में तकलीफ या अधिक कमजोरी की शिकायत हो तो बिना देरी किए चिकित्सक से परामर्श लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed