{"_id":"69b44ec6ef8824e62c040247","slug":"more-than-16-thousand-devotees-visited-the-mother-champawat-news-c-8-hld1003-734171-2026-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: 16 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किए मां के दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: 16 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किए मां के दर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Fri, 13 Mar 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
मां पूर्णागिरि धाम में मां के डोले के साथ आगे बढ़ते श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
पूर्णागिरि (चंपावत)। मां पूर्णागिरि मेले में आस्था का सैलाब उमड़ने से माहौल भक्तिमय बना हुआ है। मेले के 13वें दिन भी सुबह और रात के समय मां के दर्शन के लिए लंबी लाइन लगी रही। 24 घंटे में करीब 16 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने मां के दरबार में शीश नवाया। नगर के शारदा घाट पर स्नान के बाद नेपाल के ब्रह्मदेव मंडी स्थित बाबा सिद्धनाथ के दर्शन के लिए भी श्रद्धालुओं का रेला उमड़ना जारी है।
शुक्रवार को धाम क्षेत्र में सुबह से ही मां के डोले के साथ श्रद्धालुओं के जत्थे गुजरना जारी रहा। बड़े वाहनों से श्रद्धालु बूम तक और छोटे वाहन ठूलीगाड़ और भैरव मंदिर तक पहुंचने से सभी पार्किंग दिन भर फुल होते रहे। मां के दर्शन के लिए मुख्य मंदिर में मंदिर समिति के पदाधिकारी और स्वयंसेवक व्यवस्था में जुटे रहे। भीड़ नियंत्रण के लिए पुलिस की ओर से काली मंदिर से मुख्य मंदिर तक जगह-जगह बैरिकेड लगाकर श्रद्धालुओं को आगे बढ़ाया गया। इस बीच श्रद्धालुओं का रेला मां के जयकारे लगाते रहा। मंदिर समिति अध्यक्ष किशन तिवारी ने बताया कि सफाई, पेयजल, स्वास्थ्य और सुरक्षा व्यवस्थाएं फिलहाल ठीक बनी हुई है।
नवरात्र में अधिक श्रद्धालुओं के उमड़ने पर व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाया जाएगा। जिला पंचायत की ओर से बताया कि गया कि ककराली गेट से मुख्य मंदिर तक नियमित रूप से कूड़ा वाहन से टनकपुर के ट्रंचिंग ग्राउंड में निस्तारित किया जा रहा है। सुलभ इंटरनेशनल की ओर से मेले में सफाई कराई जा रही है और नियमित रूप से आदेशित किया जा रहा है। इधर, नगर के शारदा घाट, रेलवे स्टेशन और बस स्टेशन, टैक्सी स्टैंड पर श्रद्धालुओं की गहमागहमी बनी हुई है।
जल पुलिस ने शारदाघाट पर महिला श्रद्धालु को डूबने से बचाया
नगर के शारदा घाट पर शुक्रवार शाम करीब 4:45 बजे स्नान करते समय एक महिला श्रद्धालु डूबने लगी। उसे तुरंत ही जल पुलिस ने बचा लिया। जल पुलिस के गोताखोर रविंद्र पहलवान ने बताया कि घाट में स्नान करते समय ट्विंकल गुप्ता (33) निवासी हाथरस, उत्तर प्रदेश अचानक डूबने लगी। उसे बचाकर मां कुसुमलता गुप्ता के सुपुर्द किया गया। बचाव दल में जल पुलिस के एचसी अनिल कुमार, कांस्टेबल अमित कुमार, जावेद खान, विजय कुमार, गोताखोर पहलवान शामिल रहे। संवाद
Trending Videos