सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   No more queues, patient's number will be received through tokens

Champawat News: अब लाइन नहीं, टोकन से आएगा मरीज का नंबर

संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Tue, 21 Apr 2026 10:53 PM IST
विज्ञापन
No more queues, patient's number will be received through tokens
विज्ञापन
चंपावत। जिला अस्पताल में इलाज कराने आने वाले मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब उन्हें ओपीडी के बाहर घंटों धक्का-मुक्की और भीड़ में खड़े रहने की जरूरत नहीं होगी। अस्पताल प्रशासन ने नई टोकन व्यवस्था लागू की है इसके तहत मरीज का टोकन नंबर ओपीडी कक्ष के बाहर लगे डिस्प्ले बोर्ड पर प्रदर्शित होने पर ही उसे अंदर जाना होगा।
Trending Videos

पूर्व में जिला अस्पताल की ओपीडी के बाहर का नजारा किसी भी मरीज की तकलीफ को दोगुना कर देता था। सुबह होते ही सैकड़ों मरीज और उनके तीमारदार ओपीडी कक्षों के बाहर एकत्र हो जाते थे। बुजुर्ग, गर्भवतियां और गंभीर रोगी भी घंटों तक खड़े रहने के लिए मजबूर होते थे। लाइन में पहले नंबर के लिए अक्सर बहसबाजी और धक्का-मुक्की की नौबत आ जाती थी। बुजुर्गों मरीजों को सबसे अधिक दिक्कत का सामना करना पड़ता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन सभी परेशानियों को कम करने की दिशा में अस्पताल प्रशासन की ओर से सकारात्मक पहल की गई है। लागू नई व्यवस्था के तहत मरीज को पंजीकरण के समय एक टोकन नंबर दिया जाएगा। ओपीडी कक्ष के बाहर लगे डिजिटल डिस्प्ले बोर्ड पर जैसे ही उनका नंबर आएगा इसके बाद ही मरीज ओपीडी कक्ष के अंदर जा सकेंगे।

कोट
यह व्यवस्था मरीजों की सुविधा को ध्यान में रख कर शुरू की गई है। कई मामलों में स्टाफ को भीड़ नियंत्रित करने में परेशानियों का सामना करना पड़ता था। साथ ही पुरानी व्यवस्था में मरीजों को कठिनाइयां होती थी जिसे देखते हुए यह बदलाव किया गया है। - एचएस ह्यांकी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, जिला अस्पताल चंपावत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed