{"_id":"69adb379e190449f060cc39d","slug":"permanent-streetlighting-on-the-purnagiri-temple-route-will-brighten-the-dham-tanakpur-news-c-229-1-shld1026-136466-2026-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: पूर्णागिरी मंदिर मार्ग पर स्थायी स्ट्रीट लाइट व्यवस्था से चमकेगा धाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: पूर्णागिरी मंदिर मार्ग पर स्थायी स्ट्रीट लाइट व्यवस्था से चमकेगा धाम
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Sun, 08 Mar 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्णागिरि (चंपावत)। विश्वप्रसिद्ध मां पूर्णागिरि मंदिर मार्ग पर स्थायी पथ प्रकाश व्यवस्था की तैयारी शुरू हो गई है। इसके लिए विद्युत वितरण मंडल चंपावत ने ई-निविदा जारी की है। ककराली गेट से पूर्णागिरी मंदिर तक स्ट्रीट लाइट के लिए लाइन निर्माण एवं परिवर्तक स्थापना का कार्य होगा।
डीएम मनीष कुमार ने बताया कि मां पूर्णागिरि धाम क्षेत्र में स्थायी बिजली की व्यवस्था होने के बाद रात के समय किसी प्रकार की दिक्कत आवाजाही के दौरान नहीं होगी। उन्होंने बताया कि इच्छुक फर्में निविदा 24 मार्च तक दोपहर 11 बजे तक ऑनलाइन एवं ऑफलाइन जमा कर सकती हैं। जबकि निविदा खुलने की तिथि 25 मार्च सुबह 10 बजे है।
सीएम कैंप कार्यालय के नोडल अधिकारी केदार सिंह बृजवाल ने बताया कि कुमाऊं क्षेत्र के प्रमुख धार्मिक स्थल मां पूर्णागिरी मंदिर में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं और स्थानीय निवासियों की सुविधा के लिए यह स्थायी स्ट्रीट लाइट व्यवस्था एक वरदान सिद्ध होगी। उन्होंने कहा कि सीएम पुष्कर सिंह धामी का जनता से किए गए वादों को पूरा करने की दिशा में यह एक और महत्वपूर्ण कदम है।
Trending Videos