सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Daughters honored with Nir Nari and Vishisht Seva Samman

Champawat News: नीर नारी और विशिष्ट सेवा सम्मान से नवाजी गईं बेटियां

संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sun, 08 Mar 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
Daughters honored with Nir Nari and Vishisht Seva Samman
विज्ञापन

Trending Videos
para_count-0
चंपावत/बनबसा/रीठासाहिब। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सीमांत जनपदों में महिला शक्ति : आत्मनिर्भर और सक्षम चंपावत का आधार के संकल्प के साथ कार्यक्रमों की धूम रही। जिला मुख्यालयों से लेकर दूरस्थ गांवों, पुलिस थानों और सैन्य वाहिनियों तक महिलाओं के संघर्ष, सुरक्षा और सफलता को सलाम किया गया। para_count-0
para_count-1 रविवार को कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए डीएम मनीष कुमार ने पालिकाध्यक्ष प्रेमा पांडेय, ब्लॉक प्रमुख चंपावत अंचला बोरा को सम्मानित किया। एसपी रेखा यादव ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता और जिम्मेदारी है। इस मौके पर एसडीएम नीतू डांगर, वरिष्ठ कोषाधिकारी सीमा बंगवाल, सहायक परियोजना निदेशक विमी जोशी, बीडीओ पाटी मोनिका पाल, जिला खनन अधिकारी चित्रा जोशी, जिला पूर्ति अधिकारी प्रियंका भट्ट, महिला एवं बाल विकास की सुपरवाइजर पुष्पा चौधरी को सम्मानित किया गया। इनके अलावा स्वास्थ्य, शिक्षा, राजस्व, विकास, पुलिस, पीआरडी, होमगार्ड, आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ता आदि को भी सम्मानित किया गया। para_count-1
विज्ञापन
विज्ञापन

para_count-2 एसएसबी पंचम वाहिनी चंपावत में कमांडेंट सुरेंद्र विक्रम के निर्देशन में संदीक्षा परिवार के लिए योगाभ्यास सत्र का आयोजन किया गया। इस दौरान संकल्प फाउंडेशन चंपावत सरिता गिरी ने नारी सशक्तिकरण पर व्याख्यान दिया। खेल प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया गया। यहां पर संदीक्षा अध्यक्ष दीप्ति बरनवाल, अर्पिता जगदीश बुडिहल, शिल्पा, दीपक बोरा, पूनम देवी रहीं। para_count-2
para_count-3
बनबसा थाने में आयोजित गोष्ठी में महिलाओं के अधिकारों, महिला संबंधी कानूनों की जानकारियां दी गईं। महिला पुलिस जवानों ने केक काटा। वहां पर थानाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह कोरंगा, जिला पंचायत सदस्य सरोज चंद, प्रधान गीता देवी, आशा देवी, वैशाली रणा, पूजा देवी आदि रहीं। रीठसाहिब के भिंगराड़ा में सहगल फाउंडेशन ने रामलीला मैदान में कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमें लधियाघाटी क्षेत्र की महिलाओं ने प्रतिभाग किया। इस दौरान कई कार्यक्रम हुए। para_count-3
para_count-4

para_count-4 महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से कम नहीं para_count-4
para_count-4 जल महोत्सव और नीर नारी सम्मान समारोह का आयोजन हुआ para_count-4
para_count-4 चंपावत/लोहाघाट। जल संस्थान एवं जल निगम ने जल महोत्सव और नीर नारी सम्मान समारोह 2026 का आयोजन किया। जल देवता घटोत्कच के मंदिर परिसर चौकी में मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख अंचला बोरा ने समारोह का शुभारंभ किया। para_count-4
para_count-5 सीडीओ डॉ. जीएस खाती, ईई जल संस्थान आरपी डोबवाल और जल निगम अशोक स्वरूप आदि ने कहा कि जल संरक्षण में महिलाओं की भूमिका सर्वोपरि है और उन्हें सम्मानित करना समाज को सशक्त करने जैसा है। सभी महिलाओं को नीर नारी सम्मान के प्रतीक स्वरूप पारंपरिक पिछौड़े वितरित किए गए। यहां प्रधान चौकी गीता देवी, बीडीसी सदस्य रजनी, सहायक अभियंता पवन बिष्ट, सहायक अभियंता अमित कुमार, तनुजा, रेखा आदि रहीं। para_count-5
para_count-6 राजकीय पीजी कॉलेज लोहाघाट में नमामि गंगे के तहत वैली क्रिएशन की महिलाओं के साथ अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया। नमामि गंगे की नोडल डॉ. सुमन पांडेय ने कहा कि आज महिलाएं चांद तक में जाकर कार्य कर रही हैं। वैली क्रिएशन की नेहा मुरारी ने स्वरोजगार के माध्यम से महिलाओं की ओर से किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। संवाद para_count-6
para_count-7
para_count-7
para_count-7 नृत्य, गीत, शायरी, कविता पाठ में दिखाई प्रतिभा para_count-7
para_count-7 टनकपुर/बनबसा। महिला समूह ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस धूमधाम से मनाया। रविवार को कुंवर जंग बहादुर शिशु मंदिर में पार्वती खर्कवाल और सुमन वर्मा की अध्यक्षता में कार्यक्रम हुआ। नृत्य, गीत, जोक्स, शायरी, कविता, प्रतियोगिताएं और सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। 45 महिला समूह को कुमाऊंनी महिला संगठन नाम दिए जाने की घोषणा और नामकरण का अनावरण भी किया गया। अतिथि जानकी खर्कवाल, डॉ. प्रभा जोशी, गीता चंद शामिल रहीं। यहां पुष्पा मुरारी, मीनाक्षी गड़कोटी, पूनम गड़कोटी, लीला तिवारी, ऋचा भट्ट, दीप्ति चंद आदि रहे। बनबसा के आंबेडकर ग्राम फागपुर में प्रधान गीता देवी की अध्यक्षता में कार्यक्रम हुआ। इस मौके पर महिलाओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। यहां पर पूर्व भाजपा प्रदेश मंत्री हेमा जोशी आदि मौजूद रहीं। संवाद para_count-7
para_count-8
para_count-8
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed