सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   18 thousand devotees bowed their heads in the court of the Mother.

Champawat News: मां के दरबार में 18 हजार श्रद्धालुओं ने शीश नवाया

संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Tue, 10 Mar 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
18 thousand devotees bowed their heads in the court of the Mother.
टनकपुर रेलवे स्टेशन पर मेला स्पेशल ट्रेन में सवार होता श्रद्धालुओं का जत्था। संवाद
विज्ञापन
पूर्णागिरि (टनकपुर)। उत्तर भारत के सुप्रसिद्ध मां पूर्णागिरि धाम में रात और दिन श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ना जारी है। मंगलवार को करीब 18 हजार श्रद्धालुओं ने मां के दरबार में शीश नवाकर मन्नत मांगी। इस बीच सुबह और रात को मां के दर्शन के लिए लंबी-लंबी लाइन लगती रही।
Trending Videos

मेले के 10 वें दिन भी रेल, बस, निजी वाहन और डोले के साथ श्रद्धालुओं का धाम में तेज रहा। बूम पार्किेंग में भारी वाहन बस, ट्रैक्टर ट्राली तो ठूलीगाड़ में छोटे वाहन, बाइक, भैरव मंदिर पार्किंग में छोटे वाहन खचाखच भरे रहे। ककराली गेट से लेकर मुख्य मंदिर तक पूरे रास्ते रोशनी में पैदल जत्थे आगे बढ़ते रहे। मंदिर समिति अध्यक्ष किशन तिवारी ने बताया कि फिलहाल सभी व्यवस्थाएं सुचारु हैं। मुख्य मंदिर में समिति की ओर से व्यवस्थाएं की गई हैं। टनकपुर रेलवे स्टेशन में दो मेला स्पेशल ट्रेन श्रद्धालुओं ने भरी आने और जाने से माहौल भक्तिमय बना हुआ है। हाईवे और पूर्णागिरि मार्ग पर मां के डोले के साथ जत्थे आगे बढ़ने से रात और दिन मां के जयकारों की गूंज है। इधर, मां के दर्शन के बाद श्रद्धालु शारदा घाट में स्नान के बाद नेपाल के ब्रह्मदेव मंडी स्थित बाबा सिद्धनाथ के दर्शन को बैराज मार्ग होकर निकल रहे हैं। इससे बैराज मार्ग से श्रद्धालुओं का रैला गुजर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपनों से बिछड़े दो बच्चे तलाश कर परिजनों के सुपुर्द किया
भैरव मंदिर थाना पुलिस में यूपी के शाहजहांपुर निवासी 4 वर्षीय प्रिया पुत्री सर्वेश के गुम होने की सूचना दर्ज कराई गई। टीम ने तलाश कर परिजनों को सुपुर्द किया। शाहजहांपुर के ही ग्राम हदब पुर निवासी 13 वर्षीय गोपी पुत्री राम सिंह भी बिछड़ गई। उसे भी पुलिस टीम ने तलाश कर परिजनों को सौंपा।
श्रद्धालु बोले- रात में रोशनी के बीच राह और आसान हुई
मेला स्पेशल ट्रेनों से भारी संख्या में श्रद्धालु मां के दर्शन को उमड़ रहे हैं। कासगंज और बरेली जंक्शन से आने वाली दोनों ट्रेनों में जाने के लिए श्रद्धालु स्टेशन पर आराम करते नजर आए। इनमें बरेली सिटी निवासी प्रेम पाल, अनारकली, सोमवती आदि ने बताया कि वह सोमवार की शाम को रेल से पहुंचे थे। मंगलवार की सुबह पांच बजे मां के दर्शन किए। उन्होंने बताया कि रात में पैदल रास्ते में बेहतर लाइट से उनको बहुत आसानी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed